साल 2025 अपने आखिरी चरण में है और कुछ ही दिनों बाद नया साल 2026 शुरू हो जाएगा। हर साल की तरह इस बार भी कई जरूरी कामों की डेडलाइन 31 दिसंबर तय की गई है। अगर आपने ये जरूरी काम समय पर पूरे नहीं किए, तो नए साल में कई तरह की दिक्कतें, पेनल्टी और वित्तीय नुकसान झेलने पड़ सकते हैं।

ऐसे में बेहतर है कि साल खत्म होने से पहले ही इन जरूरी कामों को पूरा कर लिया जाए। आइए समझते हैं कौन-कौन से काम 31 दिसंबर से पहले करना जरूरी है।
आधार-पैन लिंकिंग की आखिरी तारीख नजदीक
सरकार ने आधार कार्ड और पैन कार्ड को लिंक करना अनिवार्य कर दिया है। इसे करने की अंतिम तारीख 31 दिसंबर 2025 तय की गई है। अगर आपने अभी तक अपने आधार और पैन को लिंक नहीं किया है, तो इसे तुरंत करा लें।
आधार-पैन लिंक न करने पर क्या होगी परेशानी?
अगर कोई व्यक्ति तय तारीख तक अपने आधार और पैन को लिंक नहीं करता, तो उसे कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। पैन कार्ड इनएक्टिव हो सकता है, बैंक, निवेश और टैक्स से जुड़े काम रुक सकते हैं, शेयर मार्केट, म्यूचुअल फंड और बैंक अकाउंट से जुड़े लेन-देन में दिक्कत, इनएक्टिव पैन की वजह से आईटीआर फाइल करना मुश्किल, पहले भरे हुए ITR का रिफंड भी रुक सकता है, इसलिए यह काम बिल्कुल आखिरी समय पर न छोड़ें।
बिलेटेड ITR फाइल करने की भी 31 दिसंबर तारीख
अगर आपने समय पर आयकर रिटर्न (ITR) फाइल नहीं किया था, तो आपको बिलेटेड ITR भरने का मौका दिया गया है। लेकिन इसकी आखिरी तारीख भी 31 दिसंबर 2025 ही है। जिन लोगों ने अभी तक बिलेटेड रिटर्न फाइल नहीं किया है, उन्हें जल्द से जल्द यह काम पूरा करना चाहिए।
बिलेटेड ITR समय पर न भरने का नुकसान
अगर आप 31 दिसंबर तक बिलेटेड ITR फाइल नहीं करते, तो आपको कई नुकसान झेलने पड़ेंगे-
रिफंड का पैसा नहीं मिलेगा
लेट फीस के साथ-साथ अतिरिक्त ब्याज भी देना पड़ेगा
भविष्य में टैक्स रिकॉर्ड खराब हो सकता है
नोटिस आने का जोखिम बढ़ जाता है
ITR से जुड़े काम किसी भी हाल में आखिरी समय पर लंबित नहीं छोड़ने चाहिए।
नया साल शुरू होने से पहले कुछ जरूरी वित्तीय काम पूरे करना बेहद जरूरी है। आधार-पैन लिंकिंग और बिलेटेड ITR फाइलिंग दो ऐसे काम हैं जिनकी डेडलाइन बिल्कुल नजदीक है। समय पर इन्हें पूरा करके आप पेनल्टी, रिफंड में देरी और दूसरे वित्तीय नुकसान से बच सकते हैं। इसलिए 31 दिसंबर 2025 से पहले इन दोनों कामों को जरूर निपटा लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications