Weekly change in gold and silver rates: कई हफ्तों के बाद सोने और चांदी के रेट में तेजी दर्ज हुई है। बीते एक हफ्ते में सोने और चांदी के रेट तेजी के साथ बंद हुए हैं। जानकारों का मानना है कि सोने और चांदी के रेट में काफी गिरावट आ चुकी थी, ऐसे में यह रिलीफ रैली की तरह है।
बीते हफ्ते शुक्रवार को 24 कैरेट सोने का रेट 58720 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। वहीं सोने का यह रेट सोमवार को 58396 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते में गोल्ड के रेट में 324 रुपये प्रति दस ग्राम की तेजी दर्ज की गई है।

वहीं बीते हफ्ते चांदी के रेट में भी भारी तेजी दर्ज हुई है। बीते हफ्ते चांदी का रेट शुक्रवार को 73695 रुपये प्रति किलो के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं चांदी का यह रेट सोमवार को 70835 रुपये प्रति किलो के स्तर पर था। इस प्रकार से पूरे हफ्ते के दौरान चांदी का रेट 2860 रुपये प्रति किलो की तेजी के साथ बंद हुआ है।
जानिए सोना और चांदी ऑल टाइम हाई से कितना सस्ते
सोने इस वक्त अपने ऑलटाइम हाई रेट से 2,926 रुपये सस्ता मिल रहा है। इससे पहले गोल्ड ने अपना ऑलटाइम हाई 4 मई 2023 में बनाया था। उस समय सोना 61646 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर तक चला गया था।
इसके अलावा चांदी भी इस वक्त अपने ऑलटाइम हाई से 2769 रुपये सस्ती बिक रही है। चांदी के रेट ने अपना ऑलटाइल हाई 76464 रुपये का 4 मई 2023 को बनाया था।
सोने के रेट पर जानकार की राय
मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज में कमोडिटी और करेंसी एनालिस्ट मानव मोदी के अनुसार दुनियाभर के केंद्रीय बैंकों अपने गोल्ड रिजर्व में बढ़ोत्तरी कर रहे हैं। ऐसे में यह समय गोल्ड में निवेश का बनता है।
इनके अनुसार अमेरिका में बेंचमार्क पीसीई अभी भी ऊपरी स्तर पर है। यही कारण है कि हमने रेट हाईक वृद्धि की संभावनाओं में ज्यादा बदलाव नहीं देखा है। फेड अधिकारियों के रुख में कोई भी बदलाव नहीं दिख रहा है, लेकिन अगर बदलाव की स्थिति नजर आती है तो निचले स्तर पर सोने को कुछ समर्थन मिल सकता है।
मोदी का मानना है कि सोने तेजी की उम्मीद इस वक्त थोड़ा कम है, वहीं सोना 56,000 रुपये से लेकर 57,000 रुपये पर कुछ सपोर्ट दिखा सकता है। जहां तक सोने के रेट ऊपर जाने की संभावना तो यह मध्यम से लंबी अवधि में 63,000 रुपये का स्तर दिखा सकता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications