नई दिल्ली, अप्रैल 12। पोस्ट ऑफिस ढेर सारी बचत योजनाएं चलाता है। इन बचत योजनाओं पर बैंक से काफी ज्यादा ब्याज भी मिलता है। यहां तक की पोस्ट ऑफिस की एफडी पर इस वक्त बैंकों से काफी ज्यादा ब्याज मिल रहा है। हालांकि पोस्ट ऑफिस में एफडी को टीडी कहा जाता है। पोस्ट ऑफिस की बाकी योजनाओं पर भी काफी अच्छा ब्याज दिया जा रहा है। यहां पर सभी बचत योजनाओं की ब्याज दरें दी जा रही हैं, साथ ही यह भी बतया जा रहा है कि इस ब्याज दर से पैसा कितने दिनों में डबल हो जाएगा। वैसे पोस्ट ऑफिस पैसे डबल करने वाली बचत योजना किसान विकास पत्र भी बेचता है। यहां पर निवेश किया गया पैसा डबल होकर वापस मिलता है। अच्छी ब्याज दर के अलावा पोस्ट ऑफिस बचत योजनाओं की जो सबसे बड़ी खासियत है, कि यहां पर जमा पैसे की गारंटी भारत सरकार देती है। यानी चाहे जो भी स्थिति हो, आपका जमा पैसा पूरी तरह सुरक्षित होता है। जबकि देश की बैंकों में केवल 5 लाख रुपये ही सुरक्षित होता है।
आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाएं और उनकी ब्याज दरें।
पहले जानें पोस्ट ऑफिस टीडी की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की 1 साल से लेकर 3 साल तक की टाइम डिपॉजिट (टीडी) पर इस वक्त मिल रहा है 5.5 प्रतिशत का ब्याज।
कितने दिन में पैसा होगा डबल : इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 13 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस की 5 साल की टाइम डिपॉजिट (टीडी) पर इस वक्त मिल रहा है 6.7 प्रतिशत का ब्याज।
कितने दिन में पैसा होगा डबल : इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.75 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस सेविंग बैंक अकाउंट की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट में इस वक्त मिल रहा है 4.0 प्रतिशत का ब्याज।
पोस्ट ऑफिस आरडी की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस रिकरिंग डिपॉजिट (आरडी) पर मिल रहा है इस वक्त 5.8 प्रतिशत का ब्याज।
कितने दिन में पैसा होगा डबल : इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 12.41 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस एमआईएस की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम पर इस वक्त मिल रहा है 6.6 प्रतिशत का ब्याज।
कितने दिन में पैसा होगा डबल : इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.91 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम (एससीएसएस) इस वक्त मिल रहा है 7.4 प्रतिशत का ब्याज।
कितने दिन में पैसा होगा डबल : इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 9.73 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस पीपीएफ की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की 15 साल की पब्लिक प्रोविडेंट फंड (पीपीएफ) पर इस वक्त मिल रहा है 7.1 प्रतिशत का ब्याज।
कितने दिन में पैसा होगा डबल : इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.14 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि खाता की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि खाता स्कीम पर इस वक्त मिल रहा है 7.6 प्रतिशत का ब्याज।
कितने दिन में पैसा होगा डबल : इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 9.47 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस एनएससी की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस के नेशनल सेविंग सार्टिफिकेट (एनएससी) पर इस वक्त मिल रहा है 6.8 प्रतिशत का ब्याज। यह एक 5 वर्षीय बचत योजना है, जिसमें निवेश कर आयकर भी बचाया जा सकता है। यहां पर अगर 1000 रुपये का निवेश किया जाए तो यह 5 साल के बाद बढ़कर 1389.49 रुपये हो जाएगा।
कितने दिन में पैसा होगा डबल : इस ब्याज दर से अगर पैसे का निवेश किया जाए तो यह करीब 10.59 साल में डबल होगा।
पोस्ट ऑफिस केवीसी की ब्याज दर
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम में इस वक्त मिल रहा है 6.9 प्रतिशत ब्याज। इस ब्याज दर से यहां पर निवेश की गई राशि 124 महीने (10 साल और 4 महीने) में डबल हो जाती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications