नई दिल्ली, जुलाई 12। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) अब अपने ग्राहको के लिए एक ऐसी पॉलिसी लेकर आया है, जिससे ग्राहको को वृद्धावस्था में पैसे की कोई चिंता नहीं रहेगी। एलआईसी की सरल पेंशन पॉलिसी के तहत बुढ़ापे में हर महीने 12 हजार रुपए पेंशन के तौर पर मिलेंगे। मतलब अब 60 की उम्र के बाद आर्थिक स्थिति खराब होने की चिंता से निश्चिंत रहेंगे। आइए जानते हैं, एलआईसी के इस प्लान की खासियत को।
हर महीने इतने रुपये पेंशन मिलेगी
अगर इस पॉलिसी के तहत यदि कोई व्यक्ति पैसे लगाता है। तो उसे हर माह 12 हजार रुपए मिलेंगे। आप हाल ही में रिटायर्ड हुए हैं, तो ये पॉलिसी आपके लिए ही है। इसमें इन्वेस्ट आप एकसाथ कर सकते हैं। यदि 42 वर्ष की उम्र में कोई व्यक्ति तीस लाख रूपये इन्वेस्ट करता है तो उसे हर महीने 12,388 रूपये पेंशन के रुप में मिलेंगे।
सरल पेंशन पॉलिसी की कुछ खास बातें
सरल पेंशन पॉलिसी के तहत एकसाथ इन्वेस्ट किया जाता है। इसमें पॉलिसी होल्डर को लोन की सुविधा मिल जाती है। पॉलिसी होल्डर के गुजर जाने पर सारे पैसे नॉमनी को दिया जाता है। ये योजना रिटायरमेंट वालों को देख कर तैयार किया गया हैं। ऐसे में 40 से 80 की उम्र तक लोग पॉलिसी खरीद सकते हैं। इसमें एक बार इन्वेस्ट करने के बाद आजीवन पेंशन मिलती है।
सरल पेंशन पॉलिसी को लेने के तरीके
1. सिंगल लाइफ पॉलिसी यह किसी एक व्यक्ति के नाम पर रहेगी। पॉलिसी होल्डर के रहते यह पेंशन के रूप में उसे मिलती रहेगी। पॉलिसी होल्डर की मृत्यु के बाद बाकी प्रीमियम की रकम नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी
2. जॉइंट लाइफ पॉलिसी इस स्कीम में दोनों जीवनसाथी को पेंशन का लाभ मिलता है। जब तक प्राइमरी पेंशन होल्डर जिन्दा हैं उन्हें पेंशन हासिल होती रहेगी, उनकी मृत्यु के बाद बेस प्रीमियम की रकम नॉमिनी को वापस कर दी जाएगी।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications