नई दिल्ली, अगस्त 8। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। इसके पास सैकड़ों अच्छे बीमा प्लान हैं। इन्हीं में से एक बीमा प्लान है, जो बच्चों के लिए काफी अच्छा है। इस बीमा प्लान का नाम है न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान। इस बीमा प्लान में पैसे लगाने के बाद बच्चे की पढ़ाई से लेकर अन्य वित्तीय जरूरत को आसानी से पूरा किया जा सकता है। यह बीमा नवजात बच्चे का भी कराया जा सकता है। अगर आप भी न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के बारे में पूरी जानकारी चाहते हैं, तो यहां से ले सकते हैं। इसके अलावा कितना प्रीमियम देना होगा इसको भी यहां पर जाना जा सकता है। वहीं प्रीमियम पर छूट की योजना को भी यहां पर बताया जा रहा है।
जानिए कितनी उम्र के बच्चों का कराया जा सकता है बीमा
एलआईसी के न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के तहत नवजात बच्चे से लेकर 12 साल तक के बच्चे का यह बीमा कराया जा सकता है। नवजात बच्चे का मतलब 12 महीने से कम उम्र का बच्चा है।
न्यूनतम कितना बीमा कराया जा सकता
एलआईसी ने बताया है कि न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के तहत न्यूनतम 1 लाख रुपये का बीमा कराया जा सकता है। जहां तक अधिकतम की बात है, तो यह कितनी भी राशि का कराया जा सकता है। हालांकि 1 लाख रुपये से अगर ज्यादा का बीमा कराना है तो यह 10,000 रुपये के गुणांण में ही कराया जा सकता है।
बच्चे के लिए कब कब मिलेगा पैसा
एलआईसी के न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान के तहत बीमा लेने पर यह बच्चे की उम्र 25 साल की होने पर पूरा हो जाता है। वहीं इस बीमा प्लान के तहत 20 फीसदी पैसा बच्चे की उम्र 18 साल की होने पर मिल जाता है। वहीं अगला 20 फीसदी पैसा बच्चे की उम्र 20 साल का होने पर मिल जाता है। वहीं अगला 20 फीसदी पैसा बच्चे की उम्र 22 साल की उम्र पूरी होने पर जारी कर दिया जाता है। बाकी बचा पैसा बच्चे की उम्र 25 साल की होने पर मिलता है। अंतिम किस्त में बोनस और अन्य फायदे जोड़ कर पेमेंट दिया जाता है।
जानिए कितना मिलेगा पैसा
अगर आप बच्चे के लिए 1 लाख रुपये का न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान लेते हैं, तो उसकी 18 साल की उम्र में 20,000 रुपये मिलेगा। वहीं 20 साल की उम्र में 20,000 रुपये मिलेगा। इसके अलावा 22 साल की उम्र में 20,000 रुपये मिलेगा। इसके बाद बच्चे के उम्र 25 साल की होने पर बचा 40,000 रुपये मिलेगा। इसके अलावा जो भी बोनस और अन्य लाभ होंगे, वह भी दिए जाएंगे।
जानिए कितना देना होगा प्रीमियम
एलआईसी की तरफ से दी जानकारी के अनुसार अगर बच्चे की उम्र एक साल से कम है, तो 1 लाख रुपये का बीमा लेने पर आपको 4415 रुपये और टैक्स प्रीमियम के रूप में देना होगा। वहीं अगर बच्चे की उम्र अगर 5 साल तक की है तो 1 लाख रुपये का बीमा लेने पर आपको 5700 रुपये का प्रीमियम हर साल देना होगा। अगर बच्चे की उम्र 10 साल तक है तो आपको 8060 रुपये और टैक्स प्रीमियम के रूप में हर साल देना होगा। वहीं अगर बच्चे की उम्र 12 साल तक है तो आपको प्रीमियम के रूप में 9390 रुपये और टैक्स देना होगा।
जानिए प्रीमियम में छूट लेने का तरीका
एलआईसी का अगर आप न्यू चिल्ड्रन्स मनी बैक प्लान लेने जा रहे हैं, तो छूट की भी जानकारी ले लें। एलआईसी ज्यादा सम एश्योर्ड लेने पर 3 फीसदी तक की छूट भी देती है। वहीं सालाना प्रीमियम देने पर 2 फीसदी और 6 माह पर प्रीमियम देने पर 1 फीसदी की छूट दी जा रही है। अगर आप 2 लाख रुपये से लेकर 4.99 लाख रुपये का बेसिक सम एश्योर्ड लेते हैं तो आपको 2 फीसदी की छूट भी मिलेगी। वहीं अगर आप 5 लाख रुपये से ज्यादा बेसिक सम एश्योर्ड लेते हैं तो आपको 3 फीसदी की छूट दी जाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications