नई दिल्ली, अक्टूबर 18। आज के समय में किसी के भी लिए स्वास्थ्य संबंधी किसी भी समस्या से निपटने के लिए आर्थिक रूप से तैयार रहना जरूरी है। इसके लिए लोग जीवन बीमा योजनाओं और प्लान्स में निवेश करना शुरू कर दिया है। एलआईसी की जीवन शिरोमणि योजना एक ऐसी ही स्कीम है। ये एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल, लाइफ एश्योरेंस बचत योजना है। एलआईसी ने अपनी जीवन शिरोमणि योजना से संबंधित जो जानकारी शेयर की है, उसके मुताबिक ये एक सीमित प्रीमियम भुगतान मनीबैक जीवन बीमा योजना है। इसमें न्यूनतम मूल बीमा राशि 1 करोड़ रुपये है। ये योजना खास तौर से उन लोगों के लिए शुरू की गयी, जो हाई नेटवर्थ वाले हैं।
मिलते हैं दो बड़े फायदे
जीवन शिरोमणि प्लान के दो बड़े फायदे हैं। ये स्कीम सुरक्षा और बचत दोनों फायदे ऑफर करती है। एलआईसी अपने ग्राहकों के जीवन को सुरक्षित करने के लिए उन्हें कई अच्छी पॉलिसी पेश करती रहती है, जिनमें से जीवन शिरोमणि प्लान एक है। यह प्लान गंभीर बीमारियों के लिए भी कवर प्रदान करती है। साथ ही इसमें तीन ऑप्शनल राइडर्स भी उपलब्ध होते हैं, जो अतिरिक्त बेनेफिट की तरह हैं।
परिवार के लिए सुरक्षा
अगर पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो शिरोमणि स्कीम पॉलिसीधारक के परिवार को वित्तीय सहायता देती है। यानी संकट के समय में ये पॉलिसी पॉलिसीधारक के परिवार को काफी फायदा देगी। इस पॉलिसी में पॉलिसीधारकों के जीवित रहने की स्थिति में तय अवधि के दौरान भुगतान की सुविधा मिलती है। इसके अलावा मैच्योरिटी पर एकमुश्त राशि का भी भुगतान किया जाता है।
कितने प्रीमियम पर कितना फायदा
अब बात करते हैं इस पॉलिसी के नियमों की। इस योजना में न्यूनतम सम एश्योर्ड 1 करोड़ रुपये होता है जबकि अधिकतम सम एश्यो की कोई सीमा नहीं है। मगर बेसिक सम एश्योर्ड 5 लाख रु के गुणक में होगा। पॉलिसी टर्म 4 तरह का है। इसमें 14, 16, 18 और 20 साल शामिल हैं। आपको प्रीमियम 4 साल तक अदा करना होगा। योजना में एंट्री के लिए न्यूनतम आयु 18 साल रखी गयी है। वहीं एंट्री के लिए अधिकतम उम्र 14 साल की पॉलिसी के लिए 55 साल, 16 साल की पॉलिसी के लिए 51 साल, 18 साल की पॉलिसी के लिए 48 साल और 20 साल की पॉलिसी के लिए 45 साल है।
कैसे मिलता है पैसा
पॉलिसी अवधि 14 साल : 10वें और 12वें साल पर मूल बीमा राशि का 30-30%
पॉलिसी अवधि 16 साल : 12वें और 14वें साल पर मूल बीमा राशि का 35-35%
18 वर्ष की पॉलिसी अवधि हो तो : 14वें और 16वें साल पर मूल बीमा राशि का 40-40%
पॉलिसी अवधि 20 साल हो तो : 16वें और 18वें साल पर मूल बीमा राशि का 45-45%
लोन की सुविधा
एलआईसी की जीवन शिरोमणि प्लान पॉलिसी की कई अहम खासियतें हैं। इनमें एक खासियत यह भी है कि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक को पॉलिसी के सरेंडर मूल्य के बेसिस पर लोन मिल सकता है। लोन एलआईसी के नियम और शर्तों के अनुसार मिलेगा। पॉलिसी पर मिलने वाला लोन समय-समय पर तय की जाने वाली ब्याज दर पर उपलब्ध होगा। यानी लोन पर ब्याज दर बदलेगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications