हर माता-पिता का सपना होता है कि उनके बच्चों को पढ़ाई से लेकर शादी तक किसी भी तरह की आर्थिक परेशानी का सामना न करना पड़े। लेकिन बढ़ती महंगाई के बीच बच्चों के भविष्य के लिए बड़ी रकम तैयार करना आसान नहीं होता। ऐसे में LIC का 'न्यू चिल्ड्रेन्स मनी बैक प्लान' परिवारों की चिंता काफी हद तक कम कर सकता है। यह प्लान छोटे-छोटे निवेश से बड़ा फंड तैयार करने का मौका देता है।

किसके लिए है यह प्लान?
LIC का यह प्लान खासतौर पर बच्चों के लिए बनाया गया है। बच्चे की उम्र 0 से 12 साल के बीच यह पॉलिसी ली जा सकती है। यह एक नॉन-लिंक्ड मनी बैक पॉलिसी है, जिसमें बीमा सुरक्षा के साथ बचत की सुविधा भी मिलती है।
रोजाना 150 रुपए से कैसे बनेगा 19 लाख रुपए का फंड?
अगर माता-पिता बच्चे के जन्म के तुरंत बाद इस योजना को शुरू करते हैं और रोजाना लगभग 150 रुपए निवेश करते हैं, तो मासिक निवेश करीब 4500 रुपए होगा। यह सालाना लगभग 55,000 रुपए बैठता है। 25 साल तक प्रीमियम भरने पर कुल निवेश लगभग 14 लाख रुपए होगा मैच्योरिटी बेनिफिट और बोनस मिलाकर यह राशि करीब 19 लाख रुपए तक पहुंच सकती है। इस तरह छोटे-छोटे निवेश से बच्चे की पढ़ाई, करियर और शादी के लिए बड़ा फंड तैयार किया जा सकता है।
प्रीमियम भरने की सुविधा
इस पॉलिसी में प्रीमियम जमा करने के कई विकल्प दिए गए हैं। निवेशक अपनी सुविधा के अनुसार मासिक, तिमाही, छमाही, सालाना किसी भी विकल्प को चुन सकते हैं।
कब-कब मिलता है मनी बैक?
यह मनी बैक प्लान होने की वजह से बच्चे की उम्र के अलग-अलग पड़ाव पर फंड वापस मिलता है।
18 साल की उम्र: सम एश्योर्ड का 20%
20 साल की उम्र: 20%
22 साल की उम्र: 20%
25 साल की उम्र: बाकी 40% + बोनस
यह रकम बच्चे की पढ़ाई और करियर से जुड़े खर्चों के लिए काफी मददगार होती है।
न्यूनतम निवेश और मैच्योरिटी समय
न्यूनतम सम एश्योर्ड: 1 लाख रुपए
अधिकतम की कोई सीमा नहीं
पॉलिसी की मैच्योरिटी: 25 साल
डेथ बेनिफिट भी मिलता है
अगर पॉलिसी समय के दौरान पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है, तो नॉमिनी को जमा किए गए प्रीमियम का कम से कम 105% तक का बेनिफिट मिलता है। इससे बच्चे का भविष्य आर्थिक रूप से सुरक्षित रहता है।
क्या मिलता है लोन लेने का फायदा?
पॉलिसी खरीदने के दो साल बाद कुछ शर्तों के तहत इस पर लोन भी लिया जा सकता है। यह सुविधा अचानक आने वाली आर्थिक जरूरतों में काफी मददगार साबित होती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications