नई दिल्ली, मार्च 7। एलआईसी देश की सबसे बड़ी और सरकारी बीमा कंपनी है। एलआईसी के पास ढेरों पॉलिसियां हैं। इनमें कई पॉलिसियां निवेश और पेंशन के लिहाज से भी दमदार हैं। कुछ पॉलिसियों में ऐसा विकल्प मिलता है कि यदि आप एक बार मोटा जमा कर दें तो आपको हर महीने तुरंत पेंशन मिलना चालू हो जाती है, जो जीवन भर जारी रहती है। कुछ ऐसे ऑप्शन भी हैं, जिनमें आपको थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करना होता है और फिर मैच्योरिटी पर आपको एक साथ एक मोटी रकम मिल जाती है। यहां हम आपको एलआईसी की एक ऐसी ही पॉलिसी की जानकारी देंगे।
जीवन लक्ष्य पॉलिसी
यहां हम बात करने जा रहे हैं एलआईसी की जीवन लक्ष्य पॉलिसी की। इस पॉलिसी में निवेश करने से आपको बीमा कवर का फायदा तो मिलेगा ही, पर साथ में बचत का फायदा भी मिलेगा। यानी आपका पैसा जमा होता रहेगा। यही वो पॉलिसी है, जिसमें यदि आप रोजाना सिर्फ 172 रुपये जमा करते हैं तो आपको बाद में एक साथ 28.5 लाख रुपये मिलेंगे।
जानिए पॉलिसी की डिटेल
सबसे पहले तो बता दें कि यह एक नॉन-लिंक्ड, पार्टिसिपेटिंग, इंडिविजुअल लाइफ एश्योरेंस प्लान है। इस योजना के तहत आप वार्षिक आय का भी लाभ ले सकते हैं। यह फायदा परिवार की जरूरतों को पूरा करने में मदद करेगा। यदि मैच्योरिटी से पहले किसी भी समय पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाए तो उसके नॉमिनी या कानूनी तौर पर जो भी उत्तराधिकारी होगा उसे एक साथ बीमित राशि मिलेगी।
कम से कम निवेश कितना
बता दें कि किसी को भी यह पॉलिसी लेने के लिए कम से कम एक लाख रुपये की राशि का निवेश करना होगा। पर अधिकांश जमा करने की कोई सीमा निर्धारित नहीं की गयी है। अगर आप यह पॉलिसी लेना चाहते हैं तो 13-25 साल की पॉलिसी टर्म के साथ ले सकते हैं। आपको पॉलिसी अवधि से 3 वर्ष कम अवधि के लिए प्रीमियम जमा करना होगा। यानी यदि आप 20 साल के लिए पॉलिसी लेते हैं तो आपको 17 सालों के लिए प्रीमियम अदा करना होगा।
कैसे करें प्रीमियम जमा
आपके पास इस पॉलिसी के तहत प्रीमियम जमा करने के कई ऑप्शन हैं। इनमें मासिक, त्रैमासिक, अर्ध-वार्षिक और वार्षिक आधार पर प्रीमियम जमा करने का विकल्प शामिल है। अगर आपकी उम्र 18 साल है तो आप यह पॉलिसी ले सकते हैं। इस पॉलिसी में प्रवेश करने की अधिकतम आयु 50 वर्ष है। वहीं मैच्योरिटी के लिए अधिकतम उम्र 65 साल है।
कब करना होगी शुरुआत
यदि आप एक साथ 28.5 लाख रु का फंड चाहते हैं तो उसके लिए आपको इस प्लान में जल्दी निवेश शुरू करना होगा। एलआईसी कैलकुलेटर के मुताबिक आपकी आयु 29 साल होनी चाहिए। अगर कोई 29 साल का व्यक्ति 15 लाख रुपये के सम एश्योर्ड के साथ 25 साल के लिए पॉलिसी लेता है, तो उसे मैच्योरिटी के समय डबल बोनस मिलने पर 28.50 लाख रुपये मिल सकते हैं। एक और बात कि पॉलिसी में अपनी नॉमिनी जरूर बनाएं। नॉमिनी व्यक्ति या लाभार्थी बहुत अहम व्यक्ति होता है। उसे कोई ऐसा व्यक्ति होना चाहिए जिसे आप जानते हैं और जिस पर आप भरोसा करते हैं। नॉमिनी व्यक्ति वह होना चाहिए जिसके बारे में आपको लगता है कि वह कवर राशि का ध्यान रखेगा और यह सुनिश्चित करेगा कि आपके परिवार को बाद में किसी वित्तीय समस्या का सामना न करना पड़े।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications