LIC Credit Card Benefits: भारत की विश्वसनीय बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन (एलआईसी) आईडीएफसी फर्स्ट बैंक के अलावा मास्टरकार्ड साथ मिलकर एक को ब्रांडेड क्रेडिट कार्ड मार्केट में ला चुका है। यह क्रेडिट कार्ड अपने यूजर्स को कई सारे फायदे दे रहा है। इस बारे में भारतीय जीवन बीमा कंपनी ने जानकारी दी है। आज हम आपको इन्ही फायदों के बारे में बताने जा रहे हैं। इस क्रेडिट कार्ड के लिए आपको सालाना मेंटेनेस चार्ज नहीं देना पड़ेगा। इनसे आपको कई फायदे मिलेंगे और इस पर कम इंटरेस्ट रेट भी मिल रहा है। आइए आपको इनके बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हैं।
जानें क्या हैं इन क्रेडिट कार्ड के खास फायदे
एलआईसी की पार्टनरशिप में जारी किए गए इस क्रेडिट कार्ड में आपको कई फायदे मिलेंगे। इस बारे में एलआईसी ने जानकारी दी है कि अगर आप इस क्रेडिट कार्ड से बीमा का प्रीमियम चुके हैं, तो आपको रीवार्ड प्वाइंट्स भी मिलेंगे। इसके अलावा 5 लाख रुपए का मुक्त एक्सीडेंटल इंश्योरेंस भी कार्ड धारक को दिया जा रहा है। आपको बताते चलें की यह कार्ड कोई भी ले सकता है, क्योंकि इस पर कोई भी जॉइनिंग या एनुअल फीस नहीं है। यानी आपको इस पर कोई मेंटेनेंस चार्ज भी नहीं देना है। इस क्रेडिट कार्ड पर ब्याज की दर सिर्फ 9 प्रतिशत प्रति वर्ष होगी, जो अन्य क्रेडिट कार्ड के मुकाबले काफी कम बताई जा रही है।

मिलेंगे दो तरह के क्रेडिट कार्ड
आपको बताते चलें कि इस दौरान लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ने दो तरह के क्रेडिट कार्ड लांच किए हैं। इनमें आपको एलआईसी क्लासिक क्रेडिट कार्ड और एलआईसी सिलेक्ट क्रेडिट कार्ड दिया जा रहा है। अगर आप इस क्रेडिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो, हर बार एलआईसी का प्रीमियम भरने पर आपको रिवॉर्ड पॉइंट मिलेगा जिसे आप रिडीम करके फायदा उठा सकते हैं। आपको बताते चले कि एलआईसी के पास अभी 27 करोड़ से ज्यादा पॉलिसी धारक हैं। इसके अलावा अगर क्रेडिट कार्ड खो जाता है तो 50,000 रुपए का लायबिलिटी कवर और दुर्घटना हो जाने पर 5 लाख रुपए तक का पर्सनल एक्सीडेंटल इंश्योरेंस कवर भी देता है।
मिलेंगे जबरदस्त रिवार्ड
इस क्रेडिट कार्ड से अगर ऑनलाइन शॉपिंग भी की जाती है तो उस पर भी रिवॉर्ड पॉइंट दिया जा रहा है। यह क्रेडिट कार्ड खास तौर से उन लोगों के लिए भी सूटेबल है जिन्हें, अक्सर यात्रा करनी पड़ती है या फिर उन्हें यात्रा करना पसंद है।
लाउंज एक्सेस की सुविधा भी है उपलब्ध
आपको बताते चलें कि इन भारतीय जीवन बीमा द्वारा जारी किए गए क्रेडिट कार्ड से आपको लाउंज एक्सेस भी मिलता है। अगर आप कहीं भी घूमने जा रहे हैं तो आप एलआईसी क्रेडिट कार्ड से एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशनों पर फ्री लाउंज एक्सेस भी मिल सकता है। इस क्रेडिट कार्ड से आपको 1399 का रोड साइड व्हीकल असिस्टेंट तो मिलता ही है साथ ही फ्यूल पर एक प्रतिशत तक की छूट का भी फायदा मिलता है।
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया दुनिया की टॉप फाइव बीमा कंपनियों में शुमार है। इस कंपनी का मार्केट कैपिटलाइजेशन 5.08 ट्रिलियन का है। इसके साथ ही इस कंपनी के शेयर भी जबरदस्त परफॉर्मेंस दे रहे हैं और पिछले 6 महीनों के अंदर अपने इन्वेस्टर्स को करीब 30 प्रतिशत तक का शानदार रिटर्न भी दिया है।
More From GoodReturns

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े



Click it and Unblock the Notifications