नई दिल्ली। कमाई नहीं हो पाई तो मौकों को दोष देना अच्छा नहीं है। इसका मुख्य कारण है कि आपको कमाना नहीं आता है। क्योंकि एलआईसी ने उस दौर में मोटी कमाई कर ली, जब सब कुछ डूबता हुआ लग रहा था। शेयर बाजार में भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआआईसी सबसे बड़ी निवेशक कंपनी है। इसका हजारों करोड़ रुपये शेयर बाजार में लगा हुआ है। एलआईसी ने धीरे धीरे शेयर बाजार से कमाई में मास्टरी कर ली है। कोरोना महामारी और लॉकडाउन के चलते देश और दुनिया का शेयर बाजार स्थिर नहीं हो पा रहा था। लेकिन एलआईसी ने इस दौरान भी कमाई के मौके खोजे। तारीफ की बात तो यह थी कि इस दौरान ऐसे शेयरों से एलआईसी ने कमाई की, जिन्हें आमतौर पर चवन्नी छाप शेयर कहा जाता है। आइये जानते हैं कि यह कौन से शेयर हैं, और कितनी कमाई एलआईसी ने की है।
17 गुना तक मिला है मुनाफा
एलआईसी को कई छोटे शेयरों से अच्छा रिटर्न मिला है। यही कारण है कि एलआईसी ने बीते 3 महीने में 97400 करोड़ रुपये की कमाई शेयर बाजार से कर ली है। एक शेयर तो तो इस तीन महीने में करीब 17 गुना तक का रिटर्न दिया है। जानकारों का कहना है कि एलआईसी आम निवेशकों के पैसे को ही शेयर बाजार में निवेश करती है और बड़े रिटर्न हासिल कर निवेशकों को भी फायदा पहुंचाती है। वित्त वर्ष 2015-16 में एलआईसी ने 11 हजार करोड़ रुपये का मुनाफा कमाया था। इसके बाद उसने अपने निवेशकों को 40 फीसदी ज्यादा डिविडेंड और बोनस दिया था।
रिलायंस ने भी भरी एलआईसी की झोली
वैल्यू के हिसाब पर बात करें, तो जून तिमाही में एलआईसी ने 97,400 करोड़ रुपये कमाई की है। इसमें से 22,360 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी सिर्फ रिलायंस इंडस्ट्रीज की रही है। जून तिमाही के दौरान आरआईएल का शेयर 1,102 रुपये से 1,703 रुपये का स्तर पर पहुंच गया। बाद में यह शेयर लगभग 2000 रुपये तक आ गया है। इसका मतलब है कि अगली तिमाह में भी रिलायंस से एलआईसी कमाई बढ़ ही रही है।
जानिए छोटे शेयर, जिन्होंने भरी एलआईसी की झोली
रिलायंस पावर, कॉक्स एंड किंग्स, बल्लारपुर इंडस्ट्रीज, जेपी इन्फ्राटेक, जीटीएल इन्फ्रा, रिलायंस कैपिटल, बजाज हिंदुस्तान और सुजलॉन एनर्जी ने पिछली तिमाही में 100 फीसदी से अधिक का रिटर्न दिया है। इन सभी शेयरों की कीमत मार्च तिमाही में 10 रुपये से कम थी। एलआईसी देश की सबसे बड़ी बीमा कंपनी है। आंकड़ों के मुताबिक एलआईसी ने तेज मुनाफा कमाने के लिए बीती तिमाही में कम से कम 25 छोटे शेयरों पर दांव लगाया था। इनमें से बिडला टायर्स का शेयर 17 गुना यानी 1603 फीसदी चढ़ा। एलआईसी के पोर्टफोलियो में परसेंटेज के हिसाब से इसी शेयर ने सबसे ऊंची छलांग लगाई। 31 मार्च को इसकी कीमत 2.95 रुपये थी, जो 30 जून को 50.25 रुपये पहुंच गई। इसके अलावा आलोक इंडस्ट्रीज (1255 फीसदी), दिग्जाम (283 फीसदी), रिलायंस होम फाइनेंस (275 फीसदी) और जयप्रकाश पावर वेंचर्स (272 फीसदी) ने भी एलआईसी को भारी मुनाफा कराया है।
More From GoodReturns

Sensex-Nifty में आज भारी हलचल, क्या संभलकर ट्रेड करना होगा?

भारतीय शेयर बाजार: कच्चे तेल की आग में क्या आज निफ्टी जलेगा?

NSE के नए नियमों से ऑप्शंस ट्रेडिंग में मचेगा हड़कंप!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट



Click it and Unblock the Notifications