नई दिल्ली, जुलाई 20। शेयर बाजार में तेजी हो या मंदी, लेकिन यहां पर कैसे कमाई की जाती है यह एलआईसी अच्छी तरह जानती है। यही कारण है कि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में एलआईसी ने शेयर बाजार से करीब 10,000 करोड़ रुपये की कमाई की है। वैसे भारत में शेयर में एलआईसी सबसे बड़ी निवेशक कंपनी है। मार्च 2021 तक एलआईसी का शेयर बाजार में कुल मिलाकर निवेश करीब 8 लाख करोड़ रुपये के स्तर पर आ गया है।
ये है तीन महीने की कमाई का हिसाब
इस साल के पहले तीन महीनों यानी अप्रैल से लेकर जून 2021 तक जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी ने शेयर बाजार से रिकॉर्ड तोड़ कमाई की है। एलआईसी की यह कमाई 10,000 करोड़ रुपये रही है। जानकारी के अनुसार एलआईसी को जिन शेयरों के बेच कर यह कमाई हुई है, उनके नाम हाउसिंग डेवलपमेंट फाइनेंस कॉरपोरेशन (एचडीएफसी), एचडीएफसी बैंक, बायोकॉन और हीरो मोटोकॉर्प जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं।
जानिए पिछले साल हुई थी कितनी कमाई
इस साल जहां एलआईसी को पहली तिमाही में 10,000 करोड़ रुपये की कमाई हुई है, वहीं यह कमाई पिछले वित्तीय साल की पहली तिमाही में 7000 करोड़ रुपये से कुछ ज्यादा थी। इसके अलावा एलआईसी ने अप्रैल से अक्टूबर 2020 के दौरान शेयर बाजार में करीब 15,000 करोड़ रुपये की कमाई की थी। जहां तक पूरे वित्तीय वर्ष 2021 की बात है तो एलआईसी ने इस दौरान शेयर बाजार से कुल मिलाकर 94,000 करोड़ रुपये की कमाई की थी।
जानिए कितने शेयर बेच कर एलआईसी ने मुनाफा कमाया
एलआईसी के बारे में मिली जानकारी के अनुसार कंपनी ने चालू वित्तीय वर्ष के दौरान करीब 20,000 करोड़ के शेयर बेचे है। इस बिक्री से ही एलआईसी को करीब 10,000 करोड़ से अधिक का मुनाफा हुआ है। जानकारी के अनुसार शेयर बाजार में तेजी का फायदा एलआईसी ने उठाया है। वहीं सरकार अब खुद एलआईसी को शेयर बाजार में लिस्ट कराने की तैयारी कर रही है।
More From GoodReturns

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications