नई दिल्ली। आमतौर पर लोग शेयर बाजार में डर के चलते निवेश से कतराते हैं, लेकिन भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने कुछ ही महीने में करीब 14,000 करोड़ रुपये कमा लिए है। वैसे हर साल एलआईसी शेयर बाजार से मोटी कमाई करता है। इस बार उसने चालू वित्तीय वर्ष में अप्रैल से मध्य नवंबर के तक की ही शेयर बाजार से 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा दर्ज किया है।

एलआईसी की आसेट में बढ़ोत्तरी
एलआईसी की कुल एसेट में 9.4 फीसदी की बढ़ोत्तरी दर्ज हुई है, और वित्तीय वर्ष 2019 में यह 31 लाख करोड़ रुपये के ऑल टाइम पर पहुंच गई है। यह देश के 154 लाख करोड़ के मौजूदा स्टॉक मार्केट कैपिटलाइजेशन का लगभग 20 फीसदी है। एलआइसी ने 1956 में 5 करोड़ रुपये की शुरुआती कैपिटल से अपना कारोबार शुरू किया था।
निवेश के लिए है काफी बड़ा फंड
वित्तीय वर्ष 2019-20 की शुरुआत में एलआईसी के पास निवेश योग्य कॉर्पस 348692 करोड़ रुपये था। इस फंड का बॉन्ड्स, सरकारी सिक्योरिटीज, कॉरपोरेट बॉन्ड्स और शेयर बाजार में निवेश किया जाना है। एलआईसी के प्रबंध निदेशक टीसी सुशील कुमार के अनुसार चालू वित्ती वर्ष में 15 नवंबर तक शेयर बाजार से 14,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का मुनाफा कमाया है। उन्होंने बताया कि इस साल शेयर बाजार में एलआईसी के फंड से अब तक 34000 करोड़ रुपये से ज्यादा का निवेश किया गया है। पिछले साल यह निवेश लगभग 31000 करोड़ रुपये का था।
एलआईसी को नहीं दिख रही मंदी
एलआईसी के एमडी कुमार के अनुसार हमारा निवेश शेयर बाजार की चाल पर निर्भर करता है। जब स्टॉक मार्केट ऊपर जाता है, तो हम सामान्य रूप से शेयर बेचते हैं। और जब शेयर बाजार नीचे आता है तो तो हम शेयरों की खरीदारी करते हैं।
यह भी पढ़ें : Mutual Fund : 500 रुपये की SIP से तैयार हो जाएगा 16 लाख का फंड
More From GoodReturns

Share Market Closing: Sensex 787 अंक उछला, Nifty 22,968 पार! आएगा 15-20% तक उछाल?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?



Click it and Unblock the Notifications