LIC Social Media Fraud News: हाल ही में LIC ने वरिष्ठ अधिकारियों की तस्वीर, कंपनी के ब्रांड नाम तथा प्रतीक चिन्ह का दुरुपयोग करके सोशल मीडिया मंचों पर धोखाधड़ी वाले विज्ञापन देने में शामिल कुछ लोगों/संस्थाओं के खिलाफ लोगों को आगाह किया।
इसके लिए LIC ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपने पॉलिसी होल्डर और लोगों से सावधानी बरतने और ऐसी हर चीज की प्रामाणिकता की जांच करने को कहा है।

LIC ने दी यह जानकारी
निगम ने सार्वजनिक नोटिस में कहा कि यह हमारे संज्ञान में आया है कि कुछ लोग और संस्थाएं हमारी सहमति के बिना हमारे वरिष्ठ अधिकारियों या पूर्व अधिकारियों की तस्वीर, हमारे ब्रांड नाम तथा प्रतीक चिन्ह का दुरुपयोग करके विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर धोखाधड़ी वाले विज्ञापन दे रहे हैं। हम ऐसी भ्रामक गतिविधियों को लेकर जनता को सचेत करना चाहते हैं।
नोटिस में जनता से LIC के आधिकारिक सोशल मीडिया खातों पर ऐसे धोखाधड़ी वाले विज्ञापनों के 'यूआरएल लिंक' की जानकारी देने को भी कहा गया है।
एलआईसी ने यह भी बताया कि हम बिना अनुमति के हमारे ब्रांड का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल पाए जाने वाले लोगों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई करेंगे।
इसके साथ वह यह सुनिश्चित करने को प्रतिबद्ध हैं कि पॉलिसीधारक और आम जनता ऐसे भ्रामक विज्ञापनों से गुमराह न हों।
इन बातों का रखें ध्यान
आपको बता दें कि LIC अपने ग्राहकों को फ्रॉड से बचाने के लिए समय-समय पर अलर्ट जारी करता रहता है।
इससे पहले LIC ने पॉलिसी धारकों को सावधान करते हुए फर्जी फोन कॉल को लेकर सतर्क रहने और कुछ जालसाज LIC अधिकारी, एजेंट या बीमा नियामक IRDA के अधिकारी बनकर ग्राहकों को फोन करने वालों से भी अलर्ट रहने के बारे में जानकारी दी थी।
LIC के अनुसार, जालसाज कॉल करके इंश्योरेंस पॉलिसी से संबंधित फायदों को बढ़ा चढ़ाकर बताते हैं और इस प्रकार वे वर्तमान पॉलिसी सरेंडर करने के लिए ग्राहक को राजी करते हैं। LIC ने अपने ग्राहकों से अलर्ट रहने के लिए कहा था। इसके साथ-साथ ग्राहक किसी भी तरह की पर्सनल इंफोर्मेशन किसी के भी साथ फोन पर शेयर न करें इसके बारे में भी जानकारी दी थी।
आपको बता दें कि LIC अपने ग्राहको के लिए एक अन्य सुविधा भी प्रदान करता है। इसकी मदद से अगर किसी ग्राहक को कोई भ्रामक कॉल्स आते हैं तो वे spuriouscalls@licindia.com पर ईमेल करके शिकायत दर्ज करा सकते हैं।
इसके अलावा LIC ने अपने ग्राहकों को कई बातों का ध्यान रखने का अनुरोध पहले भी किया था।
कंपनी ने यह बताया कि वो किसी ऐसे एजेंट से ही पॉलिसी खरीदें, जिनके पास आईआरडीए द्वारा जारी किया गया लाइसेंस हो या एलआईसी द्वारा जारी किया गया आईडी कार्ड है।
इसके अलावा ग्राहकों के पास LIC की वेबसाइट पर जाकर ग्रीवांस रिड्रेसल ऑफिसर के डिटेल्स लें और उनसे संपर्क करने का विकल्प है।
तो अगर आप भी LIC पॉलिसी लेने पर विचार कर रहे हैं तो यह जरूरी है कि आप कंपनी और पॉलिसी से जुड़ी पूरी जानकारी हासिल करें और यह इन बातों का ध्यान रखें वरना आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है।
More From GoodReturns

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 05 अप्रैल, 2026 - अस्थिरता का लाभ उठाएं और अपने नकद को सुरक्षित रखें

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?



Click it and Unblock the Notifications