नई दिल्ली, जनवरी 5। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी बीमा और एक सरकारी कंपनी है। ये निवेशकों के लिए कई तरह के निवेश ऑप्शन प्रदान करती है। खास कर उन निवेशकों के लिए जो अपना पैसा उन योजनाओं में लगाना चाहते हैं जिन पर उन्हें दमदार रिटर्न मिले और उनका पैसा सुरक्षित रहे। कंपनी के पास ढेरों पॉलिसियां हैं। इन्हीं में से एक है जीवन प्रगति पॉलिसी। ये पॉलिसी आपको अपनी मेहनत की कमाई को रिटायरमेंट या बुढ़ापे के लिए एक बड़ा फंड बनाने के लिए निवेश करने का मौका देती है। इस पॉलिसी में आपको रोज 200 रु बचाने पर 28 लाख रु का फायदा मिलता है। आगे जानिए इस योजना की पूरी डिटेल।
जीवन प्रगति पॉलिसी में निवेश
यदि आप एलआईसी की जीवन प्रगति पॉलिसी में निवेश करना चाहें तो आपको हर महीने निवेश करना होगा। मैच्योरिटी पर बंपर रिटर्न के अलावा यह योजना निवेशकों को डेथ बेनेफिट भी देती है। अहम बात यह है कि इस पॉलिसी को भारतीय बीमा नियामक और विकास प्राधिकरण की तरफ से मंजूरी मिली हुई है। आगे जानिए कि कैसे एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी में मैच्योरिटी पर आपको 28 लाख रुपये मिलेंगे।
6000 रु से 28 लाख रु का फंड
एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी एक नॉन-लिंक्ड बचत-सह-सुरक्षा वाली योजना है। इस पॉलिसी में निवेशकों को मैच्योरिटी के समय 28 लाख रुपये प्राप्त करने के लिए हर महीने लगभग 6000 रुपये का निवेश करने की आवश्यकता होगी। एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी में हर महीने 6000 रुपये का निवेश करने के लिए आपको रोज 200 रुपये बचाने की जरूरत पड़ेगी।
नॉमिनी को मिलेगा बेनेफिट
एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी के तहत यदि निवेशक की मृत्यु हो जाए तो इस मामले में बीमा राशि नॉमिनी व्यक्ति के खाते में जमा कर दी जाती है। यदि पॉलिसी लेने के बाद पांच साल के अंदर ही निवेशक की मृत्यु हो जाती है, तो नॉमिनी को बेसिक बीमित राशि का 100 फीसदी पैसा मिलता है। इस पॉलिसी में डबल पैसा भी मिलता है।
ऐसा मिलता है डबल पैसा
बीमा राशि हर पांच साल में बढ़ जाती है और निवेश के 16वें से 20वें वर्ष के दौरान नॉमिनी को बेसिक बीमा राशि का 200 फीसदी पैसा मिलता है। यदि आप 2 लाख की पॉलिसी लें, तो डेथ बेनेफिट के लिए कवरेज पहले पांच वर्षों के लिए समान रहेगा। फिर 6 से 10 वर्षों के लिए कवरेज 2.5 लाख रुपये होगा और 10 से 15 वर्ष पर कवरेज बढ़कर 3 लाख रुपये हो जाएगा। ध्यान रहे कि एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी कम से कम 12 साल के निवेशकों को मिल सकती है। यानी इस पॉलिसी में निवेश करने की अनुमति बच्चों को भी है। पॉलिसी में निवेश के लिए अधिकतम आयु सीमा 45 वर्ष है।
ऐसे मिलेंगे अधिकतम लाभ
एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी में अधिकतम लाभ हासिल करने के लिए निवेशकों को न्यूनतम 12 वर्षों तक निवेश करने की आवश्यकता होगी। एलआईसी निवेशकों को एलआईसी जीवन प्रगति पॉलिसी में अधिकतम 20 वर्षों के लिए निवेश करने की अनुमति मिलती है। इस पॉलिसी में मैच्योरिटी पर 15000 रु की पेंशन भी मिलती है। इसके अलावा एक्सीडेंटल डेथ और डिसेबिलिटी राइडर बेनेफिट भी मिलते हैं। मगर आपको इसके लिए अलग से प्रीमियम देना होगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications