LIC Jeevan Anand: भारतीय जीवन बीमा निगम भारत की सबसे बड़ी बीमा पॉलिसी कंपनी है। इसके तहत आपको कई सारे टर्म, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस के प्लान मिलते हैं। लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया यानी एलआईसी देश में सभी लोगों के लिए कोई ना कोई खास पॉलिसी जरूर लेकर आती है। बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक एलआईसी के लिए सबके पास कुछ स्पेशल प्लान होते हैं। ऐसे ही महिलाओं के लिए भी कई विशेष स्कीम्स एलआईसी के द्वारा निकाली गई है। ऐसे ही एक पॉलिसी का नाम जीवन आनंद है। इस आप यह एक टर्म इंश्योरेंस स्कीम है। इसमें आप आप रोजाना 45 रुपए जमा करके 25 लाख रुपए तक का फंड इकट्ठा कर सकते हैं।
यह एक प्रीमियम टर्म पॉलिसी है। इस योजना के तहत आपको केवल तब तक का प्रीमियम देना है, जब तक आपकी पॉलिसी चल रही है। अगर आप अपनी नौकरी के साथ ही इस स्कीम में पैसे डालना शुरू कर देते हैं, तो आपके बजट पर ज्यादा लोड भी नहीं बन पड़ता है और आपके लिए ठीक-ठाक फंड तैयार हो जाता है, इसके साथ ही आपको टर्म इंश्योरेंस के फायदे भी मिलते हैं।

इस पॉलिसी में आपको 5 लाख रुपए का सम एश्योर्ड भी मिलता है। ऐसे में आपको हर महीने मात्र 1358 रुपए जमा करने होते हैं। यानी इस हिसाब से देखा जाए तो आपको 1 साल में 16,300 के आसपास जमा करने होंगे। इस हिसाब से आपको रोज 45 रुपए के आसपास का अमाउंट इस स्कीम में इन्वेस्ट करना होगा।
अगर आप यह अमाउंट लगातार 35 साल तक इन्वेस्ट करते हैं तो आपको मैच्योरिटी के बाद 25 लख रुपए मिलते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दे कि इस पॉलिसी में डेथ बेनिफिट भी मिलता है और राइडर बेनिफिट भी दिया जाता है।
अगर इस टर्म इंश्योरेंस प्लान के बीच में किसी पॉलिसी होल्डर की मौत होती है तो उसके परिवार को 125 प्रतिशत तक की धनराशि प्राप्त होती है।
लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन के द्वारा एक और ऑफर दिया गया है जिसके तहत अगर आप इस पॉलिसी को कम से कम 15 साल तक चलते हैं तो आपको बड़ी आसानी से दो बार बोनस मिल सकता है
लाइफ इंश्योरेंस कारपोरेशन ऑफ इंडिया की इस पॉलिसी से आपको कई बेहतरीन फायदे मिलने वाले हैं। आइए उनके बारे में जानते हैं।
कम इन्वेस्टमेंट में ज्यादा लाभ
अगर आपके पास ज्यादा बजट नहीं है तो भी आप रोजाना मात्र 45 रुपए का इन्वेस्टमेंट करके अपने लिए एक मोटी रकम का जुगाड़ कर सकते हैं। ऐसे में आपके रोजाना और मासिक फाइनेंशियल कंडीशन पर भी ज्यादा असर नहीं पड़ता है। अगर आप इसमें 15 साल तक पैसे इन्वेस्ट करते हैं तो आपको दो बार बोनस का फायदा भी मिलता है।
इंश्योरेंस के साथ मिल रहा है बेहतर रिटर्न
यह एक टर्म इंश्योरेंस प्लान है जिसमें आप जब तक अपनी प्रीमियम भरते रहते हैं तब तक आपका प्लान चलता है। ऐसे में आप इस प्लान में अगर लगातार पैसे इन्वेस्ट करते रहते हैं तो 35 साल के बाद आप एक साथ 25 लाख रुपए निकाल सकते हैं।
अगर आपकी सैलरी 50,000 रुपए महीना है और आपने ऐसे दो प्लान ले लिए हैं, तो आपको एक दिन में मात्र 90 देना होगा और मैच्योरिटी के बाद आपको 50 लाख रुपए या उससे ज्यादा का बड़ा फंड मिलेगा।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications