LIC Jeevan Pragati Plan: भारत में मौजूद सबसे बड़ी बीमा कंपनी लाइफ इंश्योरेंस कॉरपोरेशन आफ इंडिया यानी एलआईसी के द्वारा एक नया प्लान निकाला गया है। इस प्लैंक का नाम एलआईसी जीवन प्रगति प्लान है। अगर आप इस योजना में रोजाना मात्र 200 रुपए का निवेश कर रहे हैं, तो आप बड़ी आसानी से सिक्योरिटी के बाद 28 लख रुपए तक का फंड तैयार कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको इस पॉलिसी के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं, ताकि आप बड़ी आसानी से अपनी जरूरत के हिसाब से इसे खरीद सकें।
इस लिक पॉलिसी को 12 से लेकर 45 साल तक की आयु वाला कोई भी व्यक्ति आसानी से खरीद सकता है। इसमें इन्वेस्टर्स को कई सारे फायदे में मिलते हैं। इस प्लान के अंतर्गत जहां आपको 28 लाख रुपए तक का फंड इकट्ठा हो रहा है, वहीं आपको इस प्लान में इन्वेस्टमेंट करने के साथ रिस्क कवर भी दिया जा रहा है। इस प्लांट पर मिलने वाला रिस्क कवर भी हर 5 साल पर बढ़ता रहता है।

हर 5 साल में बढ़ेगा कवर
एलआईसी के जीवन प्रगति प्लान की सबसे खास बात यह है कि इसमें इन्वेस्टर्स का रिस्क कवर हर 5 साल में बढ़ता रहता है। वहीं अगर पॉलिसी धारक की किसी कारणवश्यक मृत्यु हो जाती है तो, इंश्योरेंस का पैसा, रिवर्सनरी और फाइनल बोनस की कुल रकम को जोड़कर एक साथ पॉलिसी होल्डर के परिवार या फिर नॉमिनी को दे दिया जाता है।
जानें क्या है पॉलिसी का टेन्योर
एलआईसी की इस जीवन प्रगति पॉलिसी में आपको कम से कम 12 साल और ज्यादा से ज्यादा 20 साल तक का टर्म मिलता है। इसके प्रीमियम का भुगतान आप अपनी सुविधा के अनुसार 3 महीने 6 महीने और 1 साल पर कर सकते हैं। इस पॉलिसी के तहत काम से कम 1.5 लाख रुपए का सम एश्योर्ड मिलता है, लेकिन इसमें मैक्सिमम की कोई लिमिट नहीं है।
इस तरह बढ़ेगा पॉलिसी होल्डर का कवरेज
मान लीजिए अगर किसी व्यक्ति ने इस 2 लाख रुपए की पॉलिसी खरीदी है, तो इसका डेथ बेनिफिट पहले 5 साल के लिए सामान्य रहेगा। वहीं 6 से 10 साल के बीच के लिए कवरेज की राशि 2.5 लख रुपए हो जाएगी, वहीं 10 से 15 साल के कवरेज में अमाउंट बढ़कर 3 लाख रुपए तक हो जाएगा। इसी तरह पॉलिसी होल्डर का कवरेज धीरे-धीरे करके बढ़ता रहेगा।
कैसे इकट्ठा होंगे 28 लाख रुपए
भारतीय जीवन बीमा की यह खास पॉलिसी लाइफ इंश्योरेंस तो देती है साथ ही आपके लिए एक बेहतरीन फंड भी रेडी करती है। इस योजना के तहत अगर आप रोजाना 200 रुपए जमा कर रहे हैं, तो 1 महीने में आपका टोटल इन्वेस्टमेंट 6000 रुपए का होगा। इस कैलकुलेशन के हिसाब से आप का एनुअल प्रीमियम अमाउंट 72000 रुपए का होगा। इस तरह अगर हम कैलकुलेशन करते हैं, तो अगर आप इस पॉलिसी में 20 साल तक इन्वेस्टमेंट कर रहे हैं तो आपका टोटल अमाउंट 14 लाख 40 हजार रुपए का होगा। लेकिन आपके सारे बेनिफिट्स और रिटर्न को मिलने के बाद आपको इस स्कीम से मैच्योरिटी के बाद 28 लाख रुपए मिलेंगे।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 29 मार्च रविवार को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications