LIC New Jeevan Shanti Plan: आज के दौर में महंगाई तेजी से बढ़ रही है और ऐसे में रिटायरमेंट के बाद की जिंदगी को सुरक्षित बनाना हर व्यक्ति की जरूरत बन चुकी है। नौकरी या कारोबार के समय तो इनकम का जरिया रहता है, लेकिन रिटायरमेंट के बाद नियमित कमाई न हो, तो बचत भी जल्दी खत्म होने लगती है।

यही वजह है कि लोग ऐसी योजनाओं की तलाश करते हैं, जहां पैसा सुरक्षित भी रहे और आगे चलकर पक्की आमदनी भी मिलती रहे। इसी सोच के साथ LIC की New Jeevan Shanti Plan को एक भरोसेमंद पेंशन विकल्प माना जाता है।
रिटायरमेंट प्लानिंग में क्यों जरूरी है पेंशन?
रिटायरमेंट के बाद सबसे बड़ी चिंता होती है हर महीने के खर्च की दवा, घर का खर्च, बच्चों पर निर्भरता और अचानक आने वाले खर्च, इन सबके लिए नियमित इनकम जरूरी होती है। पेंशन प्लान इस समस्या को काफी हद तक हल कर देते हैं, क्योंकि इनमें तय समय के बाद आपको जीवनभर एक निश्चित रकम मिलती रहती है।
क्या है LIC New Jeevan Shanti योजना?
LIC न्यू जीवन शांति एक ऐसी पेंशन स्कीम है, जिसमें आपको केवल एक बार पैसा लगाना होता है। इस एकमुश्त निवेश के बाद तय समय पूरा होने पर आपको नियमित पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। खास बात यह है कि इस योजना में पेंशन पहले से तय होती है, यानी बाद में इसमें कोई बदलाव नहीं होता।
5 साल बाद शुरू होती है पेंशन
इस स्कीम में निवेश करने के बाद 5 साल का लॉक-इन पीरियड होता है। इसका मतलब है कि निवेश की गई रकम पांच साल तक सुरक्षित रहती है। इसके बाद आपके चुने हुए विकल्प के अनुसार पेंशन मिलनी शुरू हो जाती है। यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो रिटायरमेंट से कुछ साल पहले प्लानिंग करना चाहते हैं।
निवेश कितना करना जरूरी?
LIC New Jeevan Shanti Plan में न्यूनतम निवेश 1.5 लाख रुपए रखा गया है। वहीं अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। आसान शब्दों में कहें तो जितनी ज्यादा रकम आप लगाएंगे, उतनी ज्यादा पेंशन आपको मिलेगी। यही वजह है कि लोग अपनी क्षमता के अनुसार इसमें निवेश कर सकते हैं।
सिंगल और जॉइंट लाइफ का विकल्प
इस योजना में दो तरह के विकल्प मिलते हैं-
सिंगल लाइफ प्लान: इसमें सिर्फ एक व्यक्ति को जीवनभर पेंशन मिलती है। उसकी मृत्यु के बाद जमा की गई रकम नॉमिनी को दे दी जाती है।
जॉइंट लाइफ प्लान: इसमें पति-पत्नी दोनों शामिल होते हैं। एक के न रहने पर दूसरे को पेंशन मिलती रहती है। दोनों के गुजर जाने के बाद पैसा नॉमिनी को दिया जाता है।
पेंशन लेने में पूरी सुविधा
LIC इस योजना में पेंशन लेने के तरीके को लेकर पूरी आज़ादी देती है. आप चाहें तो हर महीने पेंशन लें, तीन महीने में एक बार, छह महीने में एक बार या साल में एक बार एकमुश्त रकम यह सुविधा लोगों को अपने खर्च के अनुसार योजना बनाने में मदद करती है।
उम्र सीमा और अन्य फायदे
इस स्कीम को लेने के लिए उम्र सीमा 30 साल से 79 साल तक तय की गई है. यानी युवा भी इसे रिटायरमेंट प्लान के रूप में ले सकते हैं और बुजुर्ग भी इसमें निवेश कर सकते हैं। हालांकि इसमें लाइफ इंश्योरेंस कवर नहीं मिलता, लेकिन पेंशन पूरी तरह सुरक्षित और गारंटीड होती है। जरूरत पड़ने पर पॉलिसी को सरेंडर करने का विकल्प भी मिलता है।
1 लाख रुपए सालाना पेंशन का कैलकुलेशन
अगर कोई व्यक्ति करीब 55 साल की उम्र में इस योजना में लगभग 11 लाख रुपए का निवेश करता है और इसे 5 साल तक बनाए रखता है, तो इसके बाद उसे सालाना करीब 1 लाख रुपए से ज्यादा की पेंशन मिल सकती है। वहीं कम निवेश करने वालों को भी हर महीने एक तय रकम की पेंशन मिलती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications