नयी दिल्ली। निवेश के लिए बहुत सारे ऑप्शन मौजूद हैं। शेयर मार्केट के अलावा आप म्यूचुअल फंड, एफडी, बॉन्ड, पोस्ट ऑफिस की बचत योजनाओं या सोने में निवेश कर सकते हैं। कम लोग जानते हैं कि एलआईसी के पास निवेश करने लायक बीमा योजनाएं भी हैं। वैसे तो एलआईसी एक बीमा कंपनी है, मगर इसके पास कई पेंशन और निवेश योजनाएं हैं। हालांकि ये निवेश योजना बीमा पॉलिसी है, जिसका बेनेफिट पॉलिसीधारक की मृत्यु के मामले में उसके परिवार को मिलता है। जिस योजना के बारे में हम बात करने जा रहे हैं उसकी खास बात ये है कि आप बेहद कम पैसा जमा करके एक निश्चित समय मोटी रकम हासिल कर सकते हैं।
एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी
हम बात कर रहे हैं एलआईसी जीवन उमंग पॉलिसी की। इस पॉलिसी में आप रोज सिर्फ 28-28 रु जमा करके 26 लाख रु पा सकते हैं। ये पैसा मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को मिलेगा। यदि पॉलिसी अवधि में उसकी मृत्यु हो जाए तो बीमा राशि बीमाधारक के परिवार को दी जाएगी। एक और खास बात ये है कि इस पॉलिसी में 100 साल की आयु तक कवर मिलेगा। एलआईसी के पास कई पेंशन स्कीमें हैं। इन स्कीमों में आपको सिर्फ 1 प्रीमियम देना होगा, जिसके बाद आपको तुरंत हजारों रू की पेंशन मिलनी शुरू हो जाएगी। फिलहाल यहां हम बात करेंगे एलआईसी उमंग स्कीम की।
कौन कर सकता है निवेश
एलआईसी की जीवन उमंग पॉलिसी को 90 दिन से 55 साल तक की आयु का कोई भी ले सकता है। प्रीमियम पेइंग टर्म यानी पीपीटी की बात करें तो इस पॉलिसी में ये 15, 20, 25 और 30 साल के लिए तय है। ये वो अवधि होती है, जिसके लिए पॉलिसीधारक को प्रीमियम देना होता है। इसी पॉलिसी में रोज 28 रुपये का निवेश करके 26,16,250 रुपये का फंड बना सकते हैं।
ऐसे पाएं डेली 28 रु से 26 लाख रु
यदि आपकी उम्र 20 वर्ष हो और आप 25 साल का पीपीटी चुनें तो आपको कुल 2,58,752 रु का प्रीमियम अदा करना होगा। इस अवधि के दौरान आपका रोजाना का निवेश सिर्फ 28 रुपये रहेगा, जबकि मिलने वाला कुल रिटर्न 26,16,250 रु होगा। दूसरी बात ये है कि यदि आप 25 साल तक प्रीमियम भरें तो 45 साल की आयु से आपको कुल प्रीमियम का 8 फीसदी रिटर्न जिंदगी भर हर साल मिलेगा। ये करीब 20,000 रुपये होगा। यानी 45 साल की आयु से आपको हर साल 20-20 हजार रु मिलने शुरू हो जाएंगे।
मिलता है लोन
इस पॉलिसी पर लोन पर भी मिल सकता है। ये बहुत अच्छी सुविधा है। मगर पॉलिसी के तीन साल पूरे करने के बाद ही आपको लोन मिल सकता है। जहां तक प्रीमियम भुगतान का सवाल है तो आप मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर भी प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं।
घर बैठे चेक करें पॉलिसी स्टेटस
पॉलिसी स्टेट्स चेक करने के लिए एलआईसी की ऑफिशियल वेबसाइट (https://www.licindia.in/) पर जाएं। यहां सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करें। इसके लिए वेबसाइट लिंक (https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register) पर जाना होगा। यहां अपना नाम, पॉलिसी संख्या, डेट ऑफ बर्थ दर्ज करें। फिर आपका रजिस्ट्रेशन हो जाएगा, अब आप अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेट्स चेक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 7 अप्रैल को फिर गिर गए सोने के दाम! जानिए 24k, 22k, 18k लेटेस्ट गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

RBI पॉलिसी का असर: क्या अब SIP बढ़ाना सही है?

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Share Market Today: शेयर बाजार में शानदार रिकवरी, जोरदार तेजी के पीछे 3 कारण !



Click it and Unblock the Notifications