नई दिल्ली, जुलाई 3। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) के शेयर में इसकी लिस्टिंग के दिन से ही ग्रहण लगा हुआ है। 949 रुपये से गिरकर यह 700 रुपये से नीचे आ चुका है। पहले लोगों ने एलआईसी के शेयर के रेट की एवरेजिंग करने की भी कोशिश की। लेकिन रेट में भारी गिरावट के कारण अब लोगों ने यह कोशिश भी छोड़ दी है। लेकिन अब अचानक बड़ी खबर सामने आई है। ऐसे में माना जा रहा है कि इस बड़ी जानकारी के बाद एलआईसी के शेयरों के रे को पंख लग सकते हैं। आइये जानते हैं इस बारे में सबकुछ।
एलआईसी की नई एम्बेडेड वैल्यू का खुलासा होने जा रहा
एलआईसी सहित सभी बीमा कंपनियों की हैसियत जानने का सबसे महत्वपूर्ण मानक एम्बेडेड वैल्यू होता है। जिस बीमा कंपनी की एम्बेडेड वैल्यू जितनी ज्यादा होगी, वहीं कंपनी ज्यादा अच्छी मानी जाती है। वहीं एलआईसी अपनी एम्बेडेड वैल्यू की समीक्षा कर रही है। उम्मीद है कि नई एम्बेडेड वैल्यू की घोषणा 15 जुलाई 2022 तक कर दी जाए।
जानिए अभी कितना है एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू
एलआईसी की एम्बेडेड वैल्यू इस वक्त 5.40 लाख करोड़ रुपये है। एलआईसी की यह एम्बेडेड वैल्यू 30 सितंबर 2021 की है। इस बात की जानकारी मिलीमैन एडवाइजर्स ने जारी की थी। इसके बाद अब एलआईसी अपनी लेटेस्ट एम्बेडेड वैल्यू की घोषणा करने जा रही है। अभी इसकी प्रक्रिया चल रही है। एलआईसी के अनुसार वह 15 जुलाई 2022 तक अपनी नई एम्बेडेड वैल्यू का खुलासा कर देगी।
जानिए क्या होती है एम्बेडेड वैल्यू
आमतौर पद दुनियाभर में किसी भी बीमा कंपनी की हैसियत जानने के लिए एम्बेडेड वैल्यू का सहारा लिया जाता है। हालांकि इसकी गणना का तरीका काफी पेचीदा है। इसकी गणना के लिए कंपनी की पूंजी और सरप्लस की नेट आसेट वैल्यू में बीमा कंपनी की भविष्य के लाभों की वर्तमान वैल्यू में जोड़ने के बाद की जाती है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।



Click it and Unblock the Notifications