अगर आपकों भी अपना बीमा प्रीमियम भुगतान सीधे ब्रांच जाकर भरना मुश्किल लगता है तो ये खबर आपके लिए है।
नई दिल्ली, मार्च 25। अगर आपकों भी अपना बीमा प्रीमियम भुगतान सीधे ब्रांच जाकर भरना मुश्किल लगता है तो ये खबर आपके लिए है। बता दें की प्रीमियम भुगतान करने के लिए अब आपको कहीं जाने की जरुरत नहीं है बल्कि इसे आप ऑनलाइन भुगतान करके भी इससे राहत पा सकते हैं। जी हां आप प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान का ऑप्शन चुन सकते हैं। भारतीय जीवन बीमा निगम ने अपने पॉलिसीधारकों को प्रीमियम का भुगतान करने के लिए कुछ ऑनलाइन ऑप्शन उपलब्ध कराए हैं। एलआईसी की वेबसाइट के अलावा भी कई ऐसे पेमेंट ऐप्स हैं जो एलआईसी प्रीमियम जमा कराने में आपकी मदद करती है।

आप घर बैठे ही पॉलिसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं। अगर आप सीधा एलआईसी की वेबसाइट से प्रीमियम जमा करना चाहते हैं तो आपको सबसे पहले www.licindia.in पर जाना होगा। इसके बाद आपको यहां 'पे डायरेक्ट' लिखा दिखेगा जहां आप बिना लॉगिन हुए भी प्रीमियम चुका सकते हैं। जबकि यहां एक दूसरा पेज ओपन जहां होगा जहां लिखा होगा 'प्लीज सिलेक्ट', 'प्रीमियम पेमेंट' आपको इस पर क्लिक कर प्रोसीड बटन दबाना होगा। LIC : पत्नी के लिए आज ही खरीदें ये पॉलिसी, मिलेगा लाखों का रिटर्न
ऐसे करें रजिस्टर्ड यूजर्स प्रीमियम का भुगतान
इसके अलावा रजिस्टर्ड यूजर्स को सबसे पहले एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा। यहां ग्राहक पोर्टल के माध्यम से पर क्लिक करते हुए प्रीमियम से संबंधित जानकारी मांगी जाएगी। डीटेल्स भरने के बाद साइन इन करना होगा। अगले पेज पर सेल्फ/पॉलिसिज ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। यहां आपको एलआईसी रिन्यूअल की तारीख दिखेगी। अगर पेमेंट बाकी है तो रिन्यूअल की तारीख दिखेगी। इसके बाद आप पे प्रीमियम का ऑप्शन चुनकर अपनी पॉलिसी जमा कर सकते हैं।
ऐप्स के जरिए करें भुगतान
इसके अलावा कई यूपीआई पेमेंट ऐप्स ऐसे हैं जहां एलआईसी प्रीमियम भरने की सुविधा दी गई है। यहां से ग्राहक आसानी से प्रीमियम का भुगतान कर सकते हैं। फोनपे, पेटीएम, गूगल पे आदि जैसे पेमेंट्स एप पर जाकर एलआईसी प्रीमियम भरा जा सकता है।
एलआईसी पॉलिसी का ऑनलाइन चेक करें स्टेटस
- अपनी पॉलिसी की स्थिति जानने के लिए एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट https://www.licindia.in/ पर विजिट करें।
- यहां आपको सबसे पहले अपना रजिस्ट्रेशन करना होता है।
- रजिस्ट्रेशन करने के लिए वेबसाइट लिंक https://ebiz.licindia.in/D2CPM/#Register पर जाएं।
- यहां आप अपना नाम, पॉलिसी नंबर और जन्मतिथि डालें।
- एक बार रजिस्ट्रेशन हो जाने पर आप कभी भी अपना एलआईसी अकाउंट खोलकर स्टेटस जांच सकते हैं।
फोन ले ऐसे स्टेटस की जानकारी
- अधिक जानकारी के लिए आप सीधे फोन पर भी विशेष जानकारी ले सकते हैं। इसके लिए आप 022-68276827 पर फोन कर सकते हैं। आप इस नंबर पर LICHELP <पॉलिसी नंबर> लिखकर 9222492224 पर भी भेज सकते हैं। इसके लिए कोई लागत नहीं आती है।
- वहीं एलआईसी पॉलिसी का स्टेटस मोबाइल फोन से एसएमएस कर भी पा सकते हैं। इसके लिए आपको अपने मोबाइल फोन से 56677 पर एसएमएस करना होता है। अगर आपको पॉलिसी का प्रीमियम जानना है तो आप ASKLIC PREMIUM टाइप कर 56677 नंबर पर एसएमएस भेज सकते हैं। अगर पॉलिसी लैप्स हो गई है तो इसके लिए ASKLIC REVIVAL टाइप कर एसएमएस करें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications