भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है।
नई दिल्ली: भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) सबसे ज्यादा भरोसेमंद संस्था है। इसकी पॉलिसी में निवेश हर लिहाज से सुरक्षित होता है। सरकारी संस्था होने की वजह से यहां पैसा डूब नहीं सकता। एलआईसी पॉलिसी में निवेश करना लोगों की पहली पसंद है। कंपनी टर्म पॉलिसी, लाइफ इंश्योरेंस, पेंशन, एंडोमेंट आदि प्लान ऑफर करती है। Daughters Day कल : LIC देती है 121 रु में पॉलिसी, बेटी का बन जाएगा भविष्य ये भी पढ़ें

इसकी पॉलिसी में निवेश करने से एक्सीडेंट से लेकर किसी तरह के खतरे में जहां बीमा की सुविधा मिलती है। वहीं मेच्योरिटी पर रिटर्न भी अच्छा-खासा मिलता है। यही वजह है कि देश में ज्यादातर परिवारों ने लाइफ इन्श्योरेंस की कोई न कोई पॉलिसी जरूर ले रखी है।
रोजाना 80 रुपये निवेश कर पाएं 50 लाख
बता दें कि आज हम खबर के जरिए एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी के बारे में बताएंगे। यह पॉलिसी काफी फायदे वाली है। तो चलिए आपको इस पॉलिसी की खासियत के बारे में बता दें। इसमें रोजाना 80 रुपये निवेश करने पर आप 50 लाख हासिल कर सकते हैं।
जानिए कितने उम्र के व्यक्ति कर सकते निवेश
जानकारी दें कि इस पॉलिसी में कम से कम 28 वर्ष का व्यक्ति निवेश करने के लिए पात्र है। यह प्लान 25 साल के टर्म के तहत रिटर्न ऑफर करता है। ज्यादा बोनस सुविधा, तरलता और शुद्ध निवेश के लिए ये एलआईसी की बेहतरीन पॉलिसी मानी जाती है। एलआईसी की सबसे ज्यादा बिकने वाली बीमा पॉलिसियों में से एक है।
50 लाख रुपये की मोटी रकम मिलेगी रिटर्न
अब सवाल यह है कि कैसे और कब तक हमें रोजाना 80 रुपये का निवेश इस पॉलिसी में करना होगा कि हमें रिटर्न में 50 लाख रुपये की मोटी रकम मिल सके। इसे एक उदाहरण से समझने की कोशिश करेंगे
उम्र: 25
टर्म: 35
डीएबी: 1000000
डेथ सम एश्योर्ड: 1250000
बेसिक सम एश्योर्ड: 1000000
ये रहा पूरा कैलकुलेशन
फर्स्ट ईयर प्रीमियम 4.5% टैक्स के साथ
वार्षिक: 29555 (28282 + 1273)
अर्धवार्षिक: 14939 (14296 + 643)
त्रैमासिक: 7550 (7225 + 325)
मासिक: 2516 (2408 + 108)
वाईएलवी मोड एवरेज प्रीमियम/प्रतिदिन: 80
फर्स्ट ईयर प्रीमियम के बाद 2.25% टैक्स के साथ
वार्षिक: 28918 (28282 + 636)
अर्धवार्षिक: 14618 (14296 + 322)
त्रैमासिक: 7388 (7225 + 163)
मासिक: 2462 (2408 + 54)
वाईएलवी मोड एवरेज प्रीमियम/प्रतिदिन: 79
प्रतिवर्ष अनुमानित टैक्स बचत: 5911
मैच्योरिटी के टाइम पर अनुमानित रिटर्न:
सम एश्योर्ड: 1000000
बोनस: 17,15,000
फाइनल एडिशनल बोनस: 23,00,000
मैच्योरिटी के समय कुल अनुमानित रिटर्न: 5015000 + 1000000 रुपये का लाइफ टाइम रिस्क कवर
पेंशन स्टार्ट होने की उम्र: 61
सालाना: 348023
अर्धवार्षिक: 169319
त्रैमासिक: 83671
मासिक: 27664
डेली 80 रु जमा कर पाएं 28,000 रु महीने की पेंशन
यूं समझे कि अगर कोई व्यक्ति 25 वर्ष की उम्र में 35 साल के टर्म प्लान में निवेश करना शुरू करता है तो उसे 4.5% टैक्स के साथ फर्स्ट ईयर प्रीमियम भरना होगा। यह सालाना 29555 रुपये होगा। वहीं ग्राहक को इस हिसाब से 80 रुपये रोजाना भरने होंगे। हालांकि फर्स्ट ईयर प्रीमियम के बाद 2.25% टैक्स के साथ यह 79 रुपये हो जाएगी। उपरोक्त कैल्कुलेशन के हिसाब से आपको 5015000 रुपए मिलेंगे। इसके अलावा आपको 61 की उम्र से पेंशन मिलना शुरू हो जाएगी। आपको सालाना 348023 रुपये की पेंशन (मैच्योरिटी अमाउंट से) मिलेगी। वहीं इसे महीनों में तब्दील करने पर यह 27664 रुपये होगी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

LPG Gas Cylinder: अब बिना एड्रेस प्रूफ मिलेगा गैस सिलेंडर! जानें छोटे LPG सिलेंडर कैसे मिलेगा?

Weather Forecasts: दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न! इतने दिनों तक बारिश और तूफान का अलर्ट!



Click it and Unblock the Notifications