नई दिल्ली, नवंबर 28। एलआईसी के पास एक से बढ़कर एक बीमा प्लान मौजूद हैं। लेकिन लोगों के पास सही जानकारी न होने के कारण अक्सर सही बीमा प्लान लेना कठिन हो जाता है। एलआईसी के पास ऐसे शानदार बीमा प्लान हैं जिसमें लोग अपने पैसों के हिसाब से अपनी पेंशन की राशि तय कर सकते हैं। ऐसे बीमा प्लान में निवेश इसलिए अच्छा माना जााता है कि क्योंकि यहां पर तय पेंशन राशि जीवन भर मिलती है। एलआईसी के बीमा प्लान लेने के बाद ब्याज दरों में बदलाव का आप पर असर नहीं पड़ता है। ऐसा इसलिए होता है कि एलआईसी आपको जीवनभर तय पेंशन देने की गारंटी देती है।
आइये जानते हैं कि यह बीमा प्लान कौन सा है और कितनी प्रीमियम पर 12000 रुपये से ज्यादा की पेंशन पाई जा सकती है।
यह है एलआईसी की सरल पेंशन योजना
एलआईसी की सरल पेंशन योजना एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। यानी लोगों को सिर्फ एक बार प्रीमियम देना होगा, इसके बाद जीवनभर एलाआईसी आपको तय पेंशन राशि देगी। जहां तक एलआईसी की सरल पेंशन योजना की टेबल नंबर की बात है तो यह है 862। इस प्लान में आपने जो प्रीमियम का भुगतान किया है, आपके न रहने पर वह पैसा आपके नॉमिनी को वापस भी कर दिया जाएगा। एलआईसी की सरल पेंशन योजना की एक खास बात यह है भी है कि आप अगर चाहें तो 40 साल की उम्र में भी यह पेंशन लेना शुरू कर सकते हैं।
दो तरह की मिलती है सरल पेंशन योजना
अगर आप एलआईसी की सरल पेंशन योजना लेना चाहते हैं तो आपको दो विकल्प मिलते हैं। इनमें से आप किसी एक का चुनाव कर सकते हैं।
ये हैं दोनों विकल्प का डिटेल
सिंगल लाइफ : एलआईसी की सरल पेंशन योजना के इस प्लान में पॉलिसी जिसके नाम से ली गई होगी, उसकी मुत्यु के बाद पूरा जमा पैसा नॉमिनी को वापस कर दिया जाएगा।
ज्वाइंट लाइफ : एलआईसी की सरल पेंशन योजना के इस विकल्प में दोनों जीवनसाथी को बीमा कवर दिया जाता है। एक की मुत्यु के बाद यह पेंशन की राशि दूसरे को मिलना शुरू हो जाती है। बाद में दोनों की मुत्यु होने पर जमा पैसा नॉमिनी को वापस कर दिया जाता है।
एलआईसी की सरल पेंशन योजना कौन ले सकता है
एलआईसी की सरल पेंशन योजना में भाग लेने के लिए न्यूनतम उम्र की सीमा 40 साल है। वहीं यह पेंशन प्लान अधिकतम 80 साल की आयु वाले ले सकते हैं। यह एक होल लाइफ पॉलिसी है, इसलिए इसमें पूरी जिंदगी पेंशन मिलेगी। हालांकि एलआईसी की सरल पेंशन योजना को शुरू होने की तारीख से 6 माह बाद कभी भी सरेंडर करने का विकल्प होता है।
एलआईसी की सरल पेंशन योजना में पेंशन के विकल्प
एलआईसी की सरल पेंशन योजना में पेंशन कैसे लेनी है, इसके लिए भी विकल्प दिया जाता है। यह कुल मिलाकर 4 विकल्प होते हैं। इसमें पेंशन हर महीने, हर 3 महीने में या 6 महीने में यह पैसा लिया जा सकता है। अंतिम विकल्प के रूप में साल में एक बार में यह पूरा पैसा भी लिया जा सकता है।
अब जानिए 12000 रुपये की पेंशन की किस्त
एलआईसी की सरल पेंशन योजना एक सिंगल प्रीमियम प्लान है। अगर आप 1000 रुपये महीने या वार्षिक 12000 रुपये की पेंशन चाहते हैं, तो आपको करीब 3 लाख रुपये का निवेश एक बार में सिंगल प्रीमियम के रूप में करना होगा। यहां पर माना जा रहा है कि आप 40 साल की उम्र में निवेश कर यह पेंशन लेना शुरू कर रहे हैं। अगर आप 40 साल के हैं और 3 लाख रुपये का प्रीमियम जमा कर रहे हैं, तो अपको वार्षिक 14760 रुपये की पेंशन दी जाएगी। वहीं यह पेंशन 6 माह में 7260 रुपये मिलेगी। इसके अलावा हर 3 माह पर यह पेंशन 3608 रुपये की मिलेगी। इसके अलावा अगर आप पेंशन का मासिक विकल्प चुनते हैं, तो आपाके यह पेंशन राशि 1195 रुपये मिलेगी।
अब जानिए 10 लाख के निवेश पर कितना मिलेगी पेंशन
अगर आपकी उम्र 40 साल है और आप 10 लाख रुपये की सिंगल प्रीमियम देना चाहते हैं, तो आपको सालाना 50650 रुपये की पेंशन मिलेगी। यह पेंशन राशि 6 माह में लेने पर 24900 रुपये की होगी। वहीं हर 3 माह में लेने पर यह पेंशन राशि 12363 रुपये की होगी। इसके अलावा हर माह लेने पर यह पेंशन राशि 4091 रुपये की होगी।
यहां पर एक बात याद रखने की है अपको न्यूनतम इतना निवेश एक बार में जरूर करना होग, जिससे सालाना 12000 रुपये की पेंशन ली जा सके। वहीं अधिकतम की कोई सीमा नहीं है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications