LIC share news: सरकार ने भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) को 10 साल के भीतर 25 प्रतिशत न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता (एमपीएस) हासिल करने के लिए एकमुश्त छूट दे दी है। एलआईसी मई 2022 में सूचीबद्ध हुई थी। सरकार ने आरंभिक सार्वजनिक पेशकश (आईपीओ) के माध्यम से एलआईसी में 22.13 करोड़ से अधिक शेयर या 3.5 प्रतिशत हिस्सेदारी बेची थी।
इस खबर से आज एलआईसी का भारी तेजी के साथ बंद हुआ। एलआईसी का शेयर आज करीब 4 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है। वहीं आज एलआईसी के शेयर में ट्रेड वॉल्यूम भी काफी ज्यादा रहा है।

एलआईसी का शेयर आज 792.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। इस प्रकार से आज इस शेयर में करीब 4 फीसदी या 28.80 रुपये की तेजी दर्ज हुई है। आज इस शेयर का न्यूनतम रेट 788.85 रुपये का और अधिकतम रेट 821.00 रुपये का रहा है। एलआईसी आज का अधिकतम का रेट इस शेयर का पिछले एक साल का उच्चतम स्तर भी है। जहां तक इस शेयर के एक साल के न्यूनतम रेट की बात है तो यह 530.05 रुपये का रहा है।
आज एक दिन में इस शेयर आई तेजी भी एक रिकॉर्ड है। इस शेयर में इतनी तेजी लिस्टिंग के बाद गिने चुने वार ही आई है। आज एलआईसी के शेयर का ट्रेडिंग वॉल्यूम 10,836,454 शेयर का रहा है।
एलआईसी के शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है। आज बंद रेट के हिसाब से एलआईसी के शेयर की मार्केट कैप 5.01 लाख करोड़ हो गई है।
जहां तक एलआईसी के शेयर के रिटर्न की बात है तो पिछले कुछ समय में अच्छा रहा है। लेकिन आईपीओ के रेट से अभी भी काफी कम है।
- एलआईसी के शेयर का एक माह का रिटर्न 30.23 प्रतिशत रहा है।
- एलआईसी के शेयर का 3 माह का रिटर्न 21.73 प्रतिशत रहा है।
- एलआईसी के शेयर का एक जनवरी 2023 से लेकर आज तक का रिटर्न 15.80 प्रतिशत रहा है।
- एलआईसी के शेयर का एक साल का रिटर्न 16.31 प्रतिशत रहा है।
एलआईसी में फिलहाल सरकार की 96.5 फीसदी हिस्सेदारी है। स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग में, बीमा कंपनी ने कहा कि आर्थिक मामलों के विभाग ने एलआईसी को लिस्टिंग की तारीख से 10 साल के भीतर यानी मई 2032 तक 25 प्रतिशत एमपीएस हासिल करने के लिए एकमुश्त छूट देने का फैसला किया है।
इस साल की शुरुआत में, सरकार ने विनियमन में संशोधन किया था, ताकि बैंकों सहित सूचीबद्ध राज्य-संचालित कंपनियों को निजीकरण के बाद भी 25 प्रतिशत एमपीएस की आवश्यकता वाले नियम का पालन करने की आवश्यकता नहीं होगी।
एलआईसी के आईपीओ का डिटेल
भारतीय जीवन बीमा निगम का आईपीओ 4 मई 2022 को निवेश के लिए खुला था। आईपीओ के दौरान खुदरा निवेशकों एवं पात्र कर्मचारियों को 45 रुपये प्रति शेयर और पॉलिसीधारकों को 60 रुपये प्रति शेयर की छूट दी गई थी।
एलआईसी आईपीओ का प्राइस बैंड 902 रुपये से लेकर 949 रुपये था। इस आईपीओ में 15 शेयरों की लॉट थी। एलआईसी ने आईपीओ के जरिए 22.13 करोड़ इक्विटी शेयर बेचे थे।
नोट: यहां पर एलआईसी के शेयर से जुड़ी खबर और उसके बाद एलआईसी शेयर के रेट में आई तेजी के बारे में बताया जा रहा है। लेकिन यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications