LIC Smart Pension Plan: अगर आप रिटायर्ड हैं या फिर रिटायर्ड होने की प्लानिंग कर रहे हैं तो आपके लिए ये खास खबर है। भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने आधिकारिक तौर पर अपने 'एलआईसी स्मार्ट पेंशन प्लान' को आज लॉन्च करने की घोषणा की है। वैसे तो एलआईसी हर वर्ग के लोगों के लिए अलग-अलग प्लान की पेशकश करता है और अब इस सरकारी बिमा कंपनी एलआईसी ने इस प्लान को लाने का भी फैसला ले लिया है।

एलआईसी स्मार्ट पेंशन प्लान के बारे में खास बातें (LIC Smart Pension Plan Details)
एलआईसी का ये प्लान नॉन पार्टिसिपेटिंग प्लान, नॉन लिंक्ड, इंडिविजुअल या ग्रुप, सेविंग्स, इंटरमीडिएट एनुअल प्लान है। इस स्कीम से बुजुर्गों की पैसों की टेंशन दूर हो पाएगी। आइए इसके बारे में आपको बाकि की भी जानकारी देते हैं।
यह नया प्लान विशेष रूप से डोमेस्टिक मार्केट के लिए डिजाइन किया गया है, इसकी सेल्स 18 फरवरी यानी आज से ही शुरू होगी। जैसे-जैसे भारत का पेंशन और रिटायरमेंट सेविंग मार्केट की तरफ बढ़ रहा है, नई योजना से एलआईसी की स्थिति मजबूत होने की उम्मीद है, जो सुरक्षित वित्तीय भविष्य की बढ़ती मांग का लाभ उठा सकेगी।
लोगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने की तैयारी
यह कदम ऐसे समय उठाया गया है जब एलआईसी लोगों की बढ़ती जरूरतों को पूरा करने के लिए अपने प्लान्स के पोर्टफोलियो को बढ़ाने पर ध्यान केंद्रित कर रही है। सीएनबीसी की रिपोर्ट के अनुसार, हाल के महीनों में चुनौतियों का सामना करने के बावजूद, एलआईसी ने अपनी प्लानिंग को बनाए रखा है। तीसरी तिमाही में, कंपनी ने नेट प्रीमियम इनकम में 9% की गिरावट दर्ज की, जो मुख्य रूप से सिंगल प्रीमियम कलेक्शन में 24% की गिरावट और पहले साल के प्रीमियम में 14% की गिरावट के कारण हुई है। हालांकि, एलआईसी ने टैक्स के बाद प्रॉफिट में 17% की बढ़त दर्ज की, जो ₹11,056 करोड़ थी, जिसमें कर्मचारी मुआवजे और वेलफेयर एक्सपेंडिचर में कमी भी शामिल थी। जनवरी में, LIC ने प्रीमियम में साल-दर-साल 14% की गिरावट का अनुभव किया है। LIC के शेयर आज BSE पर लगभग 1% की बढ़त के साथ ₹765.40 पर बंद हुए थे।
एलआईसी के अन्य प्लान
एलआईसी के कई सारे प्लान्स हैं और इसमें रिटायर्ड लोगों के लिए एलआईसी सरल पेंशन योजना जोकि नॉन-लिंक्ड, एकल प्रीमियम, व्यक्तिगत तत्काल वार्षिकी योजना है। इस योजना में एकमुश्त निवेश करना होता है। वहीं, एलआईसी की जीवन आनंद भी एक योजना है यह एक टर्म मैच्योरिटी प्लान है। जितने साल के लिए यह प्लान लेना चाहते हैं, उतने समय तक प्रीमियम देना होगा। हालांकि, एलआईसी के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए एलआईसी की नजदीकी ब्रांच में जाएं। इस पॉलिसी पर आप लोन भी ले सकते हैं।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications