LIC Share news : देश में बीमा क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) का शेयर भारी गिरावट के बाद तेजी दिखा रहा है। शेयर में यह तेजी जिस खबर से आई है, उसका फायदा मिलना अभी बाकी है। खबर है कि एलआईसी अपने निवेशकों को भारी भरकम डिविडेंड और बोनस शेयर दे सकती है।
पहले जानिए आज क्या है एलआईसी के शेयर का रेट
एलआईसी का शेयर आज तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। एनएसई पर यह शेयर दोपहर में 12 बजे के आसपास 608.10 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इस वक्त इस शेयर में करीब 2.61 फीसदी की तेजी है। वहीं यह शेयर एनएसई पर आज अभी तक 606.00 रुपये का न्यूनतम स्तर और 616.80 रुपये का उच्चतम स्तर बना चुका है।

जानिए एलआईसी ने किस रेट पर जारी किए थे शेयर
एलआईसी ने अपने निवेशकों को 949 रुपये के स्तर पर शेयर जारी किए थे। वहीं रिटेल निवेशकों को कर्मचारियों सहित पॉलिसीधारकों को कुछ छूट के साथ शेयर जारी किए गए थे। लेकिन लिस्टिंग से अभी तक फिर 949 रुपये का रेट नहीं दिखा है। ऐसे में निवेशक लगातार भारी नुकसान के साथ बैठे हुए हैं।
जानिए क्या आई है खबर
खबर है कि एलआईसी पॉलिसीधारकों के फंड से लगभग 22 बिलियन डॉलर के बराबर का डिविडेंड और बोनस शेयर जारी करने के लिए ट्रांसफर कर सकती है। हालांकि अभी तक इस खबर की न तो एलआईसी ने पुष्टि की है, न ही वित्तमंत्रालय की तरफ से की गई है। लेकिन यहां पर एक बात एक बात ध्यान रखने की है कि इस खबर का खंडन भी किसी की तरफ से नहीं किया गया है।

जानिए कैसे मिलेगा फायदा
लाभांश का अगर भारी भरकम भुगतान किया जाता है तो यह सीधे सीधे निवेशक के हाथ में पैसा जाएगा। वहीं अगर बोनस शेयर जारी किए गए तो निवेशकों के खरीद रेट की अच्छी एवरेजिंग हो जाएगी। इससे हो सकता है उनका नुकसान फायदे में भी बदल जाए। लेकिन यह बात पर निर्भर करेगा कि बोनस किस अनुपात में दिया जाता है।
More From GoodReturns

Stock Market Update: मार्च में क्रैश हुआ बाजार, अप्रैल में कैसी रहेगी बाजार की चाल?

IndiGo Share: इंडिगो का शेयर करीब 10% तक भागा, निवेश से पहले कंपनी और CEO के बारे में जान लीजिए

सोने के दाम में स्थिरता, क्या खरीदारी का सही मौका है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications