
LIC Bima Ratna Plan : भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) देश की सबसे बड़ी और सबसे पुरानी बीमा पॉलिसी कंपनी है। एलआईसी रेगुलरली समाज के सभी वर्गों की जरूरतों को पूरा करने के लिए अलग-अलग स्कीमों की पेशकश करती रहती है। जो योजनाएं एलआईसी इस समय पेश कर रही है, उनमें से एक है एलआईसी बीमा रत्न योजना। इस स्कीम में आपको मुख्य रूप से तीन बेनेफिट मिल जाएंगे। इनमें मनी बैक, गारंटीड बोनस और डेथ बेनेफिट शामिल हैं। इस योजना की पॉलिसी अवधि 15 वर्ष तक होती है। इसमें निवेश करके निवेशक अपनी शुरुआती जमा राशि का 10 गुना तक हासिल कर सकते हैं। आगे जानिए इस प्लान की बाकी डिटेल।
मिलता रहता है रिटर्न
बीमा रत्न प्लान के तहत निवेशकों को 15 साल की पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी के 13वें और 14वें साल के दौरान अपने निवेश पर 25 फीसदी रिटर्न दिया जाता है। इसी तरह अगर ये पॉलिसी 20 साल के लिए ली जाए तो आपको 18वें और 19वें वर्ष के दौरान अपने निवेश पर 25 प्रतिशत रिटर्न दिया जाएगा। इसके अलावा 25 साल की पॉलिसी अवधि के तहत रिटर्न पॉलिसी के 23वें और 24वें वर्ष के इतना ही रिटर्न मिल सकता है।
इस तरह मिलता है बोनस
इस प्लान में आपको पहले 5 सालों में हर 1000 रुपये पर 50 रुपये का बोनस भी मिलेगा। यानी यदि कोई 10000 रु का निवेश करता है तो उसे 500 रु का बोनस मिलेगा। आगे 6-10 वर्षों के बीच बढ़ कर बोनस राशि 55 रुपये हो जाती है। आखिर में मैच्योरिटी तक बोनस राशि 60 रुपये प्रति हजार हो जाती है।
क्या है आयु का नियम
एलआईसी बीमा रत्न प्लान में निवेश के लिए न्यूनतम आयु 90 दिन और अधिकतम आयु 55 वर्ष है। इस स्कीम में निवेशकों को कम से कम 5 लाख रुपए का निवेश भी करना होगा। निवेशक अपनी सुविधा के हिसाब से प्रीमियम की पेमेंट भुगतान मासिक, तिमाही, छमाही या सालाना आधार पर कर सकता है।
ऐसे बनेगा 10 गुना पैसा
मान लीजिए कोई 30 वर्षीय जॉब करने वाला व्यक्ति है, जो ऐसी जीवन बीमा पॉलिसी में निवेश करना चाहे जिस पर उसे गारंटीड रिटर्न और फायदा मिले और वो रिसर्च के बाद एलआईसी बीमा रत्न प्लान को चुने। वे 15 साल की पॉलिसी अवधि चुनता है और आवश्यक न्यूनतम राशि के रूप में 5 लाख रुपये का निवेश करता है। वह अपनी सुविधा के हिसाब से मासिक मोड में भुगतान करने का ऑप्शन चुनता है। योजना के अनुसार, पॉलिसी के 13वें और 14वें वर्ष के दौरान उसे अपने निवेश पर 25 प्रतिशत रिटर्न मिल जाएगा। इसके अलावा उसे पहले पांच वर्षों में प्रत्येक 1000 रुपये पर 50 रुपये का बोनस भी प्राप्त होगा, जो कि 6-10 वर्षों के बीच बढ़कर 55 रुपये हो जाएगा और अंत में मैच्योरिटी तक 60 रुपये प्रति हजार हो जाएगा। मैच्योरिटी के समय, वह अपनी जमा राशि का 10 गुना, यानी 50 लाख रुपये तक प्राप्त करने की उम्मीद कर सकता है। एलआईसी बीमा रत्न प्लान उसे एक सुरक्षित निवेश विकल्प प्रदान करेगी, जो लंबी अवधि में लाभ और गारंटीड रिटर्न दोनों दिलाएगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications