LIC Scheme: भारतीय जीवन बीमा नियम यानी एलआईसी ने कुछ महीने पहले ही एक नई स्कीम को लॉन्च किया था. ये स्कीम खास तौर पर लोन धारकों (Loan holders) के लिए बनाई गई है. एलआईसी का ये प्लान लोन लेने वालों की कई तरह से मदद करता है. इसके अलावा अगर आप इस स्कीम के तहत 5000 हजार जमा करते हैं, तो आपको 50 लाख रुपये तक का कवर मिल जाता है.

हम बात कर रहे हैं एलआईसी की युवी क्रेडिट लाइफ प्लान (LIC Yuva Credit Life Plan) की. इसे डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान भी कहा जाता है. एलआईसी की ये स्कीम उन लोगों के लिए बेहतर है, जो रीपमेंट स्कियोर करना चाहते हैं.
एलआईसी की ये स्कीम उन लोगों को फायदा देगा, जो या तो लोन लेना चाहते हैं या फिर लोन ले चुके हैं. ये प्लान पूरी तरह से नॉन-पार, नॉन लिंक्ड, लाइफ, इंडिविजुअल, प्योर रिस्क प्लान है. चलिए अब इस स्कीम के सबसे बड़े फायदे के बारे में जानते हैं.
लोन लेने वालो को ऐसा देगा फायदा
अगर किसी व्यक्ति की लोन का पूरा भुगतान करने से पहले ही मृत्यु हो जाती है. तो ऐसे में एलआईसी की ये स्कीम मृतक के परिवार को मदद करती है. लोन धारक की मृत्यु होने के बाद बाकी के लोन का भुगतान एलआईसी के युवा क्रेडिट प्लान द्वारा किया जाएगा.
एलआईसी का युवा क्रेडिट प्लान टर्म इंश्योरेंस नहीं है, लेकिन ये लोन की लायबिलिटी को कम करता है. अगर किसी ने बड़ी अवधि के लिए लोन लिया है, तो उसे ये चिंता नहीं रहेगी की उसकी मृत्यु के बाद लोन की पेमेंट कौन करेगा. एलआईसी का ये प्लान पॉलिसी होल्डर की मृत्यु के बाद ये सुनश्चित करता है कि मृतक के परिवार को किसी भी तरह की दिक्कत ना हो. चाहे पॉलिसी होल्डर ने किसी भी तरह का लोन लिया हो. ये प्लान हर तरह के लोन में अप्लाई होता है.
कितना होता है प्रीमियम?
एलआईसी की युवा क्रेडिट प्लान के तहत प्रीमियम का अमाउंट कई चीजों पर निर्भर करता है, जैसे पॉलिसी होल्डर की उम्र, सम एश्योर्ड की वैल्यू और जिस तरह का लोन लिया है. पॉलिसी में जितने पैसे आपको जमा करने होते हैं, उसे प्रीमियम कहा जाता है. इसके अलावा जितने पैसों का आपको कवर मिलेगा, उसे सम एश्योर्ड कहा जाता है.
मान लीजिए किसी 20 साल के किसी व्यक्ति ने 25 साल के लिए 50 लाख रुपये तक का सम एश्योर्ड लिया है. तो उसे कम से कम 4850 रुपये का प्रीमियम देना होगा.
प्रीमियम में मिलते हैं ये ऑप्शन
एलआईसी की युवा क्रेडिट लाइफ प्लान में आपको 4 तरह के प्रीमियम ऑफर किए जाते हैं. इसमें सिंगल, 5 साल का प्रीमियम, 10 साल का प्रीमियम और 15 साल का प्रमियम को शामिल किया गया है. ये प्रीमियम पॉलिसी टर्म पर निर्भर करता है. इसके अलावा सिंगल प्रीमियम सुविधा को छोड़कर बाकी सभी में प्रीमियम का भुगतान सालाना या छमाही के आधार पर किया जाता है.
सिंगल प्रीमियम 5 से 30 की पॉलिसी टर्म के लिए है. वहीं 5 साल तक प्रीमियम आपको 10 से 30 साल की पॉलिस टर्म के लिए है. वहीं 10 साल के प्रीमियम में 15 से 30 साल का पॉलिसी टर्म मिल जाएगा. वहीं 15 साल का प्रीमियम 25 से 30 साल की पॉलिसी टर्म के लिए है.
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications