Term Insurance Vs Life Insurance: लोगों के मन में अक्सर यह सवाल होता है कि टर्म इंश्योरेंस प्लान और लाइफ इंश्योरेंस प्लान में कौन सा विकल्प ज्यादा बेहतर है। इसके लिए दो बातें सबसे ज्यादा जरूरी है। पहली बात यह की आपको टर्म इंश्योरेंस प्लान और लाइफ इंश्योरेंस प्लान की स्कीम के बारे में पता होना चाहिए। वही आप किस वजह से पैसे में इंश्योरेंस प्लान में डाल रहे हैं, उस बात पर भी डिपेंड करता है की आपके लिए कौन सा प्लान बेहतर होगा।
आज के समय में लोगों के लिए इंश्योरेंस प्लान काफी जरूरी हो चुके हैं। क्योंकि जिंदगी का कुछ पता नहीं होता है कि कब कहां क्या हो जाए और ऐसे में आपके परिवार का सुरक्षित रहना भी जरूरी होता है। वहीं लाइफ और टर्म इंश्योरेंस के साथ ही अब हेल्थ इंश्योरेंस के प्लान को लोग काफी ज्यादामहत्व दे रहे हैं। लेकिन आज हम आपको टर्म इंश्योरेंस और लाइफ इंश्योरेंस के बारे में बताने जा रहे हैं। ताकि आप इनमें से अपनी जरूरत के हिसाब से बेस्ट प्लान चुन सकें।

लाइफ इंश्योरेंस
जानकारी के लिए बता दें कि लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी आपको लाइफ कवर देती है। जिस व्यक्ति का बीमा हुआ है अगर उसकी किसी प्रकार की दुर्घटना में मृत्यु हो जाती है तो बीमा कंपनी के द्वारा उसे व्यक्ति के परिवार में जो भी नॉमिनी है या फिर परिवार के किसी सदस्य को उसे इंश्योरेंस द्वारा कही गई धनराशि दी जाती है।
ऐसे में उस व्यक्ति के परिवार को डेथ और मेच्योरिटी बेनिफिट दोनों मिल जाते हैं। आमतौर पर लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी का प्रीमियम टर्म इंश्योरेंस के मुकाबले ज्यादा होता है। इसमें आपको लंबा कवरेज भी मिलता है। लाइफ इंश्योरेंस का फायदा यह है कि इसमें आपको मैच्योरिटी रिटर्न भी मिलता है।
टर्म इंश्योरेंस
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि टर्म इंश्योरेंस प्लान में आपको एक लिमिटेड समय के लिए एक निश्चित पेमेंट पर कवरेज मिलता है। ऐसे में अगर पॉलिसी के टाइम के दौरान व्यक्ति की मृत्यु हो जाती है तो उसके परिवार को बीमा कंपनी द्वारा पूरा फाइनेंशियल अस्सिटेंस दिया जाता है।
एक्सपर्ट का कहना है कि टर्म इंश्योरेंस आपके द्वारा जितनी जल्दी लिया जाता है, आपको उतना ही ज्यादा फायदा भी मिलता है। ऐसा इस लिए है क्योंकि कम उम्र में आप सस्ते प्रीमियम पर इंश्योरेंस को लॉक कर सकते हैं। यह लाइफ इंश्योरेंस प्लान के मुकाबले सस्ता भी होता है।
अगर आप टर्म इंश्योरेंस प्लान के दौरान इसका प्रीमियम देना बीच में बंद कर देते हैं तो आपकी पॉलिसी बंद हो जाएगी और आपको उसका कोई भी फायदा नहीं मिलेगा।
लेकिन लाइफ इंश्योरेंस प्लान में अगर आप प्रीमियम भरना बीच में बंद कर देते हैं, तो पॉलीसी बंद नहीं होती है, लेकिन आपको सिर्फ वही पैसे मिलेंगे जो आपने प्रीमियम के तहत जमा किए थे। इसके अलावा आप पॉलिसी का पूरा अमाउंट नहीं मिलता है।
गौरतलब है कि आपको लंबे समय तक का प्लान चाहिए तो जीवन बीमा योजना में आपको लाइफ कवर के साथ मेच्योरिटी रिटर्न भी मिलता है।
अगर आपको सस्ता इंश्योरेंस चाहिए तो टर्म इंश्योरेस बेहतर होता है, क्योंकि जीवन बीमा का प्रीमियम टर्म इंश्योरेंस के प्रीमियर के मुकाबले महंगा होता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications