Missed Loan EMI Payment: पैसों की जरूरत होने पर अक्सर लोग लोन का सहारा लेते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि लोन की ईएमआई समय पर नहीं भरने से आपको कितनी सारी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। आइए इनके बारे में आपको बताते हैं।

सिबिल स्कोर पर पड़ेगा असर
सिबिल स्कोर आपकी क्रेडिट योग्यता दिखती है। उच्च सिबिल स्कोर आपको भविष्य में अधिक लोन प्राप्त करने में मदद करता है, लेकिन ईएमआई चूकने पर यह स्कोर गिर सकता है, जिससे नए लोन प्राप्त करना कठिन हो सकता है। सिबिल स्कोर को मेंनटेन रखना बहुत जरूरी है। अगर आप समय पर लोन की ईएमआई नहीं भरते हैं तो आपका सिबिल स्कोर बिगड़ जाएगा और बाद में अगर आपको किसी वजह से लोन लेना की जरूरत होगी तो वह मिलने में भी परेशानी हो सकती है।
लोन ट्रांसफर में परेशानी
लोन का भुगतान एक दिन के लिए भी न करना आपके क्रेडिट स्कोर को नुकसान पहुंचा सकता है। इससे भविष्य के लोन पर ब्याज दरें बढ़ सकती हैं। लोन की ईएमआई चूकने पर आप लोन ट्रांसफर करना चाहते हैं, तो यह भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है। हालांकि कम ब्याज दर वाले लोन दाता के पास जाना अच्छा समाधान हो सकता है, लेकिन ईएमआई चूकने पर नए लोन दाता आपके आवेदन को अस्वीकार कर सकते हैं और नए बैंक को आपसे जुड़े रिस्क के कारण आपको लोन देने में कठिनाई हो सकती है।
जुर्माना भी भरना पड़ेगा
अगर आप लोन की ईएमआई समय पर नहीं देते हैं तो कई लोने दाता आपसे भारी जुर्माना लेते हैं। शुरुआत में यह राशि छोटी दिख सकती है, लेकिन समय के साथ यह बड़ी बन सकती है।
जुर्माना आमतौर पर ईएमआई का छोटा हिस्सा होता है, लेकिन अगर आपने बार-बार भुगतान में देरी की है, तो यह जुर्माना बड़ी समस्या बन सकता है। कई बैंक के प्रतिनिधि आपको छूटे हुए भुगतान की याद दिलाने के लिए कॉल भी करते हैं और आपको बकाया EMI का भुगतान जल्दी से जल्दी करने में मदद करने के लिए एक लिंक या भुगतान ऑप्शन देते हैं, जिससे आपके क्रेडिट स्कोर पर किसी भी संभावित प्रभाव को कम किया जा सके।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications