नयी दिल्ली। कोरोनावायरस को काबू में करने के लिए लॉकडाउन 3 मई तक के लिए बढ़ा दिया है। देश में कारोबारी और फाइनेंशियल एक्टिविटी रुक गई हैं। आरबीआई ने भी इसे देखते हुए रेपो रेट पिछले महीने घटा दी। मगर आरबीआई के इस फैसले से बैंकों ने एफडी पर ब्याज कम कर दिया। यहां तक कि सेविंग अकाउंट पर भी ब्याज कम कर दिया। कोरोना के कारण शेयर बाजार की हालत खस्ता है। शेयर बाजार के कारण म्यूचुअल फंड के रिटर्न निगेटिव हो गए हैं। इतना ही नहीं पोस्ट ऑफिस ने भी छोटी बचत योजनाओं पर ब्याज दर कम कर दी है। ऐसे में लोगों के पास पैसा कमाने के कोई खास मौके नहीं बचे हैं। मगर अभी एक ऐसा ऑप्शन है, जिससे आप लॉकडाउन में घर बैठे एफडी के मुकाबले तीन गुना ज्यादा मुनाफा कमा सकते हैं।
गोल्ड ईटीएफ में शानदार रिटर्न
ऐसे समय जब सभी निवेश विकल्पों में मुनाफा कम मिल रहा है गोल्ड ईटीएफ में तगड़ा रिटर्न मिलने की पूरी संभावना है। बता दें कि गोल्ड ईटीएफ ने पिछले एक साल में करीब 27 फीसदी रिटर्न दिया है, जो अधिकतर बैंकों की एफडी ब्याज के मुकाबले 3 गुना या उससे भी ज्यादा है। बड़े बैंकों की एफडी रेट कम है। कुछ स्मॉल फाइनेंस बैंक ऐसे हैं जो एफडी पर 9 फीसदी तक ब्याज दे रहे हैं। ऐसे में गोल्ड ईटीएफ पर मिलने वाला 27 फीसदी रिटर्न शानदार है। ऐसी उम्मीद की जा रही है कि ये रिटर्न बरकरार रह सकता है। यानी गोल्ड ईटीएफ बेहतर निवेश ऑप्शन है।
गोल्ड ईटीएफ में नुकसान की संभावना कम
गोल्ड ईटीएफ में नुकसान की संभावना बेहद कम है। क्योंकि वित्त वर्ष 2019-20 में गोल्ड ईटीएफ में 1613 करोड़ रुपये का निवेश आया है। बता दें कि पिछले 6 सालों में यह पहली बार हुआ है कि गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है। वरना हर साल लोग इसमें से पैसे निकालते थे। वैसे भी कोरोना महामारी जैसे संकट के समय निवेशक शेयर बाजार के बजाय गोल्ड जैसे सुरक्षा उपकरणों का रुख करते हैं। स्थिति यह है कि जनवरी-फरवरी में भी इस साल गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़ा है। मार्च 2020 के अंत तक गोल्ड ईटीएफ में निवेश 79 प्रतिशत बढ़कर 7,949 करोड़ रुपये हो गया है। मार्च 2019 में गोल्ड में कुल निवेश 4,447 करोड़ रुपये का था।
ये है पिछले एक साल का गोल्ड ईटीएफ रिटर्न
- निप्पॉन गोल्ड ईटीएफ : 27.81 फीसदी
- एसबीआई गोल्ड ईटीएफ : 27.43 फीसदी
- एचडीएफसी गोल्ड ईटीएफ : 26.53 फीसदी
- यूटीआई गोल्ड ईटीएफ : 26.99 फीसदी
- कोटक गोल्ड ईटीएफ : 27.35 फीसदी
- एक्सिस गोल्ड ईटीएफ : 27.84 फीसदी
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल गोल्ड ईटीएफ : 27.23 फीसदी
- बिड़ला सन लाइफ गोल्ड ईटीएफ : 27.4 फीसदी
- आईडीबीआई गोल्ड ईटीएफ : 27.15 फीसदी
- इनवेस्को इंडिया गोल्ड ईटीएफ : 27.61 फीसदी
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications