LPG Gas Scam: देश में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को फंसाने के लिए एक नया तरीका अपनाया है। गैस सिलेंडर की कमी की अफवाह फैलाकर लोगों से उनकी निजी और बैंक से जुड़ी जानकारी हासिल करने की कोशिश की जा रही है। इस खतरे को देखते हुए Delhi Police ने नागरिकों को सावधान रहने की सलाह दी है।

पुलिस ने सोशल मीडिया पर एक जागरूकता वीडियो भी साझा किया है। इसमें बताया गया है कि किस तरह साइबर अपराधी गैस एजेंसी के कर्मचारी बनकर लोगों को फोन करते हैं और उन्हें डराकर ठगी करने की कोशिश करते हैं।
गैस एजेंसी बनकर करते हैं फोन
पुलिस के अनुसार ठग किसी भी व्यक्ति को अनजान नंबर से कॉल करते हैं। कॉल करने वाला खुद को गैस एजेंसी का कर्मचारी बताता है और पूछता है कि क्या उसने एलपीजी सिलेंडर की बुकिंग की है या नहीं।
जब सामने वाला व्यक्ति इस बारे में अनजान होता है, तो ठग उसे डराने की कोशिश करता है। वह कहता है कि विदेशों में चल रहे तनाव की वजह से भारत में जल्द ही पेट्रोल और एलपीजी की सप्लाई प्रभावित हो सकती है।
डर पैदा कर भेजते हैं फर्जी लिंक
इसके बाद ठग कहते हैं कि अगर तुरंत बुकिंग नहीं की गई तो ग्राहक के हिस्से का सिलेंडर किसी और को दे दिया जाएगा। कई लोग इस बात से घबरा जाते हैं और जल्दबाजी में फैसला कर लेते हैं।
ठग इसके बाद व्हाट्सएप या एसएमएस के जरिए एक लिंक भेजते हैं और कहते हैं कि उस पर क्लिक करके अपनी जानकारी भर दें। कई मामलों में लोगों से बैंक डिटेल और ओटीपी तक मांगा जाता है। जैसे ही व्यक्ति यह जानकारी देता है, उसके खाते से पैसे निकल सकते हैं।
पुलिस ने दी जरूरी सलाह
इस मामले में Rajeev Ranjan ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि गैस सिलेंडर की कमी का डर दिखाकर भेजे जाने वाले किसी भी मैसेज या लिंक पर भरोसा नहीं करना चाहिए।
उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक करने से बचें और अपनी बैंक से जुड़ी जानकारी किसी के साथ साझा न करें।
समस्या होने पर यहां करें शिकायत
पुलिस का कहना है कि इस तरह की कॉल और मैसेज का उद्देश्य लोगों को डराकर पैसे ठगना होता है। अगर किसी को ऐसी कॉल या मैसेज मिले तो तुरंत शिकायत करनी चाहिए।
इसके लिए राष्ट्रीय साइबर अपराध हेल्पलाइन 1930 पर संपर्क किया जा सकता है। इसके अलावा ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने के लिए National Cyber Crime Reporting Portal की वेबसाइट का भी इस्तेमाल किया जा सकता है।
लोगों को सलाह दी जा रही है कि किसी भी संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें और किसी भी जानकारी को साझा करने से पहले उसकी सच्चाई जरूर जांच लें।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications