LPG Cylinder Subsidy: जैसे-जैसे लोकसभा चुनाव करीब आते जा रहे हैं वैसे-वैसे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में गिरावट देखने को मिल रही है साथ ही एलपीजी गैस की सब्सिडी के दाम भी बढ़ाई जा रहे हैं। जी हां भारत सरकार ने कुछ दिन पहले उज्ज्वला योजना के तहत मिलने वाले एलपीजी गैस सिलेंडर की सब्सिडी को बढ़ाने का फैसला किया है। कल यानी 1 अप्रैल 2024 के बाद से जो भी गैस सिलेंडर खरीदे जाएंगे उन पर 300 रुपए की सब्सिडी मिलेगी।
सरकार के द्वारा किए गए इस फैसले से यह भी बात साफ हो जाती है, अब अगले साल 2025 तक उज्ज्वला योजना की लाभार्थियों को गैस सिलेंडर 300 की सब्सिडी पर मिलते रहेंगे। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले भारत सरकार के द्वारा उज्ज्वला योजना की अवधि को बढ़ाकर साल 2025 तक कर दिया गया है। तो इसका सीधा सा मतलब है कि अब इस योजना के तहत साल 2025 तक लाभार्थियों को सब्सिडी का फायदा मिलता रहेगा।

कितने सिलेंडर पर मिलेगी सब्सिडी
सरकार द्वारा दिए गए दिशा निर्देश के अनुसार अगर कोई व्यक्ति एक साल में 12 सिलेंडर रिफिल करवाता है, तो उसको 300 रुपए प्रति सिलेंडर तक की सब्सिडी भी दी जा रही है।
आपकी जानकारी के लिए बता दे कि पिछले साल अक्टूबर के महीने में गैस सिलेंडर पर मिलने वाली सब्सिडी को बढ़ाकर 200 से 300 रुपए कर दिया गया था, जिसे सरकार के द्वारा 31 मार्च के बाद भी जारी रखने का ऐलान किया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की 300 रुपए की गैस सिलेंडर की सब्सिडी सिर्फ 31 मार्च 2024 तक ही दी जानी थी।
इस बात की जानकारी केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल के द्वारा मीडिया को दी गई थी। जिसमें उन्हें बताया गया था कि आर्थिक मामलों की कैबिनेट कमेटी ने इस सब्सिडी को वित्त वर्ष 2025 तक बढ़ाने का फैसला किया है।
लोगों को मिलेगा फायदा
गौरतलब है कि सरकार के द्वारा लिए गए इस फैसले से देश के करीब 10 करोड़ परिवारों को 300 रुपए की गैस सिलेंडर सब्सिडी का फायदा साल 2024 25 तक मिलता रहेगा। एक आंकड़े के मुताबिक इसके चलते सरकार पर करीब 12000 करोड़ रुपए का अतिरिक्त खर्च आएगा।
सबसे पहले उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को साल 2022 के में महीने में गैस सिलेंडर पर 200 रुपए की सब्सिडी देने की शुरुआत की गई। लेकिन बढ़ती महंगाई को देखते हुए सरकार के द्वारासाल 2023 के अक्टूबर महीने में गैस सिलेंडर की कीमत पर मिलने वाली सब्सिडी को 200 से बढ़कर 300 रुपए कर दिया।
तो इस हिसाब से अगर अभी सिलेंडर की कीमत 900 रुपए है तो उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को यह गैस सिलेंडर मात्र 600 रुपए की कीमत पर मिल जाएगा।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के तहत एलपीजी गैस सिलेंडर की खपत में तेजी देखने को मिली है। आपकी जानकारी के लिए बता दे की साल 2019 से 20 के बीच में 3.01 रिफिल में 20 प्रतिशत की तेजी देखने को मिली और यह साल 2022 के फाइनेंशियल ईयर में 3.68 प्रतिशत हो गया।
कौन-कौन ले सकता है इस सब्सिडी का फायदा
सरकार के द्वारा दिए गए दिशा निर्देशों के अनुसार जिसकी महिला के नाम पर उजाला योजना के तहत सिलेंडर मिला है उन सभी महिलाओं को इस 300 रुपए प्रति सिलेंडर की सब्सिडी का फायदा मिलेगा।
यह भी पढ़ें: IRDAI ने लॉन्च किया Bima Sugam App, अब चुटकियों में होगा इंश्योरेंस, जानें डिटेल्स
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications