How can a child become a millionaire: अगर आपको लगता है कि आपका बच्चा करोड़पति नहीं बन सकता है तो यह गलत है। किसी का भी बच्चा आसानी से करोड़पति बन सकता है। और इसके लिए ज्यादा पैसों की जरूरत भी नहीं पड़ेगी। सिर्फ हर माह अगर 5500 रुपये का निवेश किया जाए तो बच्चा आसानी से बड़ा होने पर करोड़पति बन जाएगा।
अगर बच्चे का अभी जन्म हुआ है या वह एक सा दो साल का है तो उसके नाम पर किसी भी अच्छी म्यूचुअल फंड स्कीम में सिप माध्यम से निवेश शुरू किया जाए। यह निवेश 5500 रुपये का महीन का हो तो 25 साल में आराम से 1 करोड़ रुपये का ज्यादा का फंड तैयार हो सकता है। यहां पर माना जा रहा है कि हर साल औसतन 12 फीसदी का रिटर्न मिले।

जहां तक 12 फीसदी सालाना रिटर्न की बात है तो यहां पर टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों की लिस्ट दी जा रही है। इन फंड का रिटर्न 12 फीसदी से काफी ज्यादा का है।
यह वित्तीय प्लानिंग 25 साल के निवेश की है। ऐसे में अगर बच्चा हाल ही में हुआ है, तो वह इस प्लानिंग से 25 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएगा। वहीं अगर बच्चे की उम्र थोड़ा ज्यादा हो गई है, तो वह भी 25 साल के बाद करोड़पति बन जाएगा। जैसे अगर बच्चा 5 साल का है और निवेश शुरू किया जाए तो वह 30 साल की उम्र में करोड़पति बन जाएगा।
लेकिन अगर कोई चाहता है कि उसका बच्चा 20 साल बाद ही करोड़पति बन जाए तो उसे हर माह 10,000 रुपये का निवेश करना होगा। यानी बच्चा 20 साल के बाद 1 करोड़ रुपये का मालिक बन जाएगा।
जानिए सबसे अच्छा रिटर्न देने वाले टॉप 10 म्यूचुअल फंड स्कीमों की लिस्ट
- क्वांट स्मॉल कैप फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 46.26 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- निप्पॉन इंडिया स्मॉल कैप फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 43.51 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल इंफ्रास्ट्रक्चर स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 42.95 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- एचडीएफसी इन्फ्रास्ट्रक्चर स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 42.69 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- क्वांट इंफ्रास्ट्रक्चर फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 42.32 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- एचएसबीसी स्मॉल कैप स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 41.67 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल भारत 22 एफओएफ स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 40.22 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- एचडीएफसी स्मॉल कैप स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 39.76 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- टाटा स्मॉल कैप स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 39.75 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
- आदित्य बिड़ला सन लाइफ पीएसयू इक्विटी फंड स्कीम बीते 3 साल से हर साल औसतन 39.45 प्रतिशत का रिटर्न दे रही है।
नोट: इन म्यूचुअल फंड स्कीमों का रिटर्न 14 नवंबर 2023 की एनएवी के आधार पर निकाला गया है।
नोट: यह निवेश की सलाह नहीं है। निवेश से पहले किसी वित्तीय सलाहकार से राय जरूर लें।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications