Latest market cap of top 10 Sensex companies : सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 9 कंपनियों की मार्केट कैप तेजी से बढ़ी है। इन नौ कंपनियों की मार्केट कैप बीते एक हफ्ते में करीब 79,798.3 करोड़ रुपये बढ़ी है। अगर देखा जाए तो सबसे ज्यादा फायदा टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ने कराया है तो नुकसान कराने वाली एकमात्र कंपनी अडाणी एंटरप्राइजेज रही है। वहीं बीते हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी ने अपना ऑलटाइम हाई का स्तर बना दिया है। वहीं अगर देखा जाए तो सेंसेक्स बीते हफ्ते करीब 630.16 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ है।
जानिए किन कंपनियों ने कराया कितना फायदा
बीते हफ्ते टीसीएस की मार्केट कैप 17,215.83 करोड़ रुपये बढ़कर 12,39,997.62 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। वहीं इनफोसिस की मार्केट कैप 15,946.6 करोड़ रुपये बढ़कर 6,86,211.59 करोड़ रुपये हो गई है। इसके अलावा रिलायंस की मार्केट कैप 13,192.48 करोड़ रुपये बढ़कर 17,70,532.20 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। इसी दौरान हिंदुस्तान यूनिलीवर की मार्केट कैप 12,535.07 करोड़ रुपये बढ़कर 5,95,997.32 करोड़ रुपये हो गई है। आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 6,463.34 करोड़ रुपये बढ़कर 6,48,362.25 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई है। भारती एयरटेल की मार्केट कैप 5,451.97 करोड़ रुपये बढ़कर 4,71,094.46 करोड़ रुपये हो गई है। इसी दौरान एसबीआई की मार्केट कैप 4,283.81 करोड़ रुपये बढ़कर 5,42,125.54 करोड़ रुपये हो गई है। एचडीएफसी की मार्केट कैप 2,674.47 करोड़ रुपये बढ़कर 4,87,908.63 करोड़ रुपये हो गई है। एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 2,034.73 करोड़ रुपये बढ़कर 9,01,523.93 करोड़ रुपये हो गई है।
अब जानिए अदानी एंटरप्राइजेज ने कितना नुकसान कराया
वहीं सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से बीते हफ्ते केवल अदानी एंटरप्राइजेज ने ही नुकसान कराया है। अदानी एंटरप्राइजेज की मार्केट कैप 13,281.01 करोड़ रुपये कम होकर 4,44,982.34 करोड़ रुपये बची है।
क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
मार्केट कैप के हिसाब से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,70,532.20 करोड़ रुपये
- टीसीएस 12,39,997.62 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 9,01,523.93 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,86,211.59 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,48,362.25 करोड़ रुपये
- हिंदुस्तान यूनिलीवर 5,95,997.32 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,87,908.63 करोड़ रुपये
- भारती एयरटेल 4,71,094.46 करोड़ रुपये
- अदानी एंटरप्राइजेज 4,44,982.34 करोड़ रुपये
- एसबीआई 5,42,125.54 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications