नई दिल्ली, सितंबर 4। बीते हफ्ते शेयर बाजार में मामूली गिरावट दर्ज हुई। कुल मिलाकर बीते सप्ताह सेंसेक्स 30.54 अंक यानी 0.05 फीसदी कमजोर होकर बंद हुआ। लेकिन इसका असर कई कंपनियों पर बड़ा भारी पड़ा और उनके रेट तेजी से घट गए। स्थिति यह रही कि केवल 1 हफ्ते में ही सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में से 3 ने भारी नुकसान करा दिया। यह नुकसान 1 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा। आइये जानते हैं इन कंपनियों का डिटेल।

क्या होती है मार्केट कैप
किसी शेयर मार्केट या अन्य वस्तु की मार्केट कैप को निकालने का तरीका काफी आसान है। शेयर बाजार में कंपनी के जितने भी शेयर या अन्य वस्तुए हैं, उनकी संख्या को एक जगह पर लिखें। इसके बाद शेयर या अन्य वस्तुओं का जो भी रेट हो उससे इन संख्या से गुणा कर दें। अब जो भी संख्या आएगी वह उस कंपनी की मार्केट कैप कहलाएगी।
इन कंपनियों ने कराया तगड़ा नुकसान
सेंसेक्स की टॉप 10 कंपनियों में 3 की मार्केट कैप बीते एक हफ्ते में करीब 1,22,852.25 करोड़ रुपये घट गई है। इनमें रिलायंस ने सबसे ज्यादा नुकसान कराया है। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मार्केट कैप 60,176.75 करोड़ रुपये कम होकर 17,11,468.58 करोड़ रुपये बची है। वहीं टीसीएस की मार्केट कैप 33,663.28 करोड़ रुपये घटकर 11,45,155.01 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा इनफोसिस की मार्केट कैप 29,012.22 करोड़ रुपये घटकर 6,11,339.35 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई।
इन कंपनियों ने कराया ठीकठाक फायदा
वहीं कुछ कंपनियों ने फायदा भी कराया है। इन कंपनियों में एचडीएफसी बैंक की मार्केट कैप 12,653.69 करोड़ रुपये बढ़कर 8,26,605.74 करोड़ रुपये हो गई है। वहीं अडाणी ट्रांसमिशन की मार्केट कैप 12,494.32 करोड़ रुपये बढ़कर 4,30,842.32 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एसबीआई की मार्केट कैप 11,289.64 करोड़ रुपये बढ़कर 4,78,760.80 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। इसके अलावा एचडीएफसी की मार्केट कैप 9,408.48 करोड़ रुपये बढ़कर 4,44,052.84 करोड़ रुपये के स्तर पर आ गई। वहीं बजाज फिनांस की मार्केट कैप 7,740.41 करोड़ रुपये बढ़कर 4,35,346 करोड़ रुपये हो गई। इसके अलावा हिन्दुस्तान यूनीलीवर की मार्केट कैप 7,612.68 करोड़ रुपये बढ़कर 6,11,692.59 करोड़ रुपये हो गई। अंत में आईसीआईसीआई बैंक की मार्केट कैप 1,022.41 करोड़ रुपये बढ़कर 6,07,352.52 करोड़ रुपये हो गई।
मार्केट कैप के लिहाज से अब ये हैं देश की टॉप 10 कंपनियां
- रिलायंस 17,11,468.58 करोड़ रुपये
- टीसीएस 11,45,155.01 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी बैंक 8,26,605.74 करोड़ रुपये
- हिन्दुस्तान यूनीलीवर 6,11,692.59 करोड़ रुपये
- इनफोसिस 6,11,339.35 करोड़ रुपये
- आईसीआईसीआई बैंक 6,07,352.52 करोड़ रुपये
- एसबीआई 4,78,760.80 करोड़ रुपये
- एचडीएफसी 4,44,052.84 करोड़ रुपये
- बजाज फिनांस 4,35,346 करोड़ रुपये
- अडाणी ट्रांसमिशन 4,30,842.32 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

Stock Market Crash: शेयर बाजार में हाहाकार, Sensex 1,700 अंक टूटा तो Nifty 24,300 के नीचे फिसला

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति



Click it and Unblock the Notifications