Personal Loan: आज के इस महंगाई भरे दौर में कभी व्यक्ति को पर्सनल लोन की जरूरत पड़ जाती है। लेकिन कई बार 10,000 रुपए कमाने वाले इंसान के मन में सवाल उठता है क्या उसकी इस सैलरी पर बैंक उसे पर्सनल लोन देंगे या नहीं? चलिए आपको इसके बारे में बताते हैं। बैंक लोगों को कई तरह के लोन उपलब्ध करवाता है उसी में एक पर्सनल लोन भी है।

यह लोन लोगों को उनकी पर्सनल जरूरतों को पूरा करने के लिए दिया जाता है। बैंक लोगों की ऐलिजिबिलिटी और क्रेडिट स्कोर देखकर उन्हें लोन मुहैया करवाते हैं।
पर्सनल लोन देने से पहले बैंक क्या देखते हैं?
पर्सनल लोन अनसिक्योर्ड लोन होता है, इसलिए बैंक इसे देते समय काफी सावधानी बरतते हैं। सबसे पहले बैंक आपकी मासिक सैलरी, नौकरी की स्थिरता, क्रेडिट स्कोर और खर्च की आदतों को देखते हैं। अगर आपकी आमदनी नियमित है और खर्च कम हैं, तो कम सैलरी होने के बावजूद बैंक लोन देने पर विचार कर सकते हैं।
अलग-अलग बैंकों के अलग नियम
हर बैंक की लोन पॉलिसी अलग होती है। कुछ सरकारी बैंक और चुनिंदा प्राइवेट बैंक कम सैलरी वालों को भी पर्सनल लोन देते हैं, जबकि कई बैंक न्यूनतम 20,000 से 25,000 रुपए की सैलरी की शर्त रखते हैं। उदाहरण के तौर पर, कुछ बैंक सरकारी नौकरी वालों को कम सैलरी पर भी लोन दे देते हैं क्योंकि उनकी नौकरी ज्यादा सुरक्षित मानी जाती है।
क्या 10,000 रुपए सैलरी पर पर्सनल लोन मिल सकता है?
10,000 रुपए की सैलरी पर पर्सनल लोन मिलने की संभावना तभी होती है जब आपका क्रेडिट स्कोर बहुत अच्छा हो, पहले से कोई बड़ा लोन या बकाया न हो, आपकी नौकरी स्थायी हो, सैलरी से बचत होती हो ऐसी स्थिति में भी बैंक बहुत ज्यादा रकम नहीं देते। आमतौर पर कम सैलरी वालों को छोटी रकम और कम अवधि के लिए ही लोन मिलता है।
कम सैलरी पर लोन मिलने की रकम कितनी हो सकती है?
अगर किसी व्यक्ति की सैलरी 10,000 रुपए है, तो बैंक आमतौर पर उसकी सैलरी के 6 से 10 गुना तक ही लोन ऑफर करते हैं। यानी लोन की राशि सीमित रहती है। इसके साथ ही ब्याज दर भी थोड़ी ज्यादा हो सकती है।
लोन मिलने की संभावना कैसे बढ़ाएं?
अगर आपकी सैलरी कम है, फिर भी आप कुछ बातों का ध्यान रखकर लोन पाने की संभावना बढ़ा सकते हैं।
समय पर बिल और पुराने लोन की EMI भरें
क्रेडिट कार्ड का सही इस्तेमाल करें
नौकरी में निरंतरता बनाए रखें
जरूरत से ज्यादा लोन के लिए आवेदन न करें
कम सैलरी होने का मतलब यह नहीं है कि आपको पर्सनल लोन नहीं मिलेगा। हालांकि, कम आमदनी में लोन पाना थोड़ा मुश्किल जरूर होता है, लेकिन अच्छा क्रेडिट रिकॉर्ड और सही वित्तीय आदतें इसमें मदद कर सकती हैं। लोन लेने से पहले अपनी जरूरत और चुकाने की क्षमता जरूर जांच लें, ताकि भविष्य में किसी परेशानी का सामना न करना पड़े।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications