कोरोना काल में मोदी सरकार लोगों के लिए अहम कदम उठा रही है। सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए सस्ते दर में लोन दे रही है।
नई दिल्ली: कोरोना काल में मोदी सरकार लोगों के लिए अहम कदम उठा रही है। सरकार बिजनेस शुरू करने के लिए सस्ते दर में लोन दे रही है। तो अगर आप कोई नया बिज़नेस शुरू करने का प्लान कर रहे हैं तो प्रधानमंत्री मोदी का ये तोहफा आपके लिए है। कोरोना वायरस और लॉकडाउन के कारण मोदी सरकार मुद्रा शिशु योजना के तहत लोन पर ब्याज दरों में 2 प्रतिशत तक की छूट दे रही है। सरकार द्वारा लोन में दी गई इस छूट का फायदा देश में एक या दो नहीं बल्कि 9 करोड़ 37 लाख लोगों को मिलेगा। आर्थिक मंदी के दौर में यह योजना बड़े पैमाने पर बेरोजगारी को दूर करने में सहायक साबित होगी।
ऐसे मिलेगा शिशु मुद्रा लोन
- लोन प्राप्त करने के लिए आपको एक निश्चित प्रणाली से होकर गुजरना होगा।
- इस लोन को मुख्य रूप से दुकान खोलने, रेहडी पटरी या कोई अन्य छोटा काम शुरू करने के लिए ले सकते हैं।
- यह लोन वाणिज्यिक बैंकों से लेकर स्मॉल फाइनेंस बैंक, एमएफआईऔर एनबीएफसी द्वारा दिया जाता है।
- इस योजना में बिना किसी गारंटी के लोन दिया जाता है।
- इसमें कोई भी शख्स इन संस्थानों में जाकर लोन के विषय में जानकारी लेने के साथ ही एप्लाई कर सकते हैं।
- इसके साथ ही सरकार के https://www.udyamimitra.in ऑनलाइन पॉर्टल पर जाकर भी लोन के लिए अप्लाई कर सकते हैं।
शिशु मुद्रा लोन क्या है
- केंद्र सरकार ने इस योजना का शुभारंभ उन लोगों के लिए किया है, जो अपना खुद का व्यापार स्थापित करना चाहते हैं।
- शिशु मुद्रा योजना के तहत लोन लेकर अपना काम शुरू कर सकते हैं। सरकार इसी लोन पर आप को 2 प्रतिशत तक की छूट दे रही है।
- इस योजना के तहत आप अपना छोटा मोटा काम शुरू करने के लिए 50 हजार रुपये तक का लोन ले सकते हैं।
- इस योजना के तहत 9 से 12 प्रतिशत तक का ब्याज लगता है।
- जिसमें सरकार ने अब 2 प्रतिशत तक की छूट दे दी है।
- मुद्रा योजना के तहत लोन लेने वाले शख्स को ब्याज में यह छूट 1 जून 2020 से 31 मई 2021 तक मिल सकेगी।
- इसके लिए इस वर्ष में 1540 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे।
लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं
मुद्रा योजना के तहत बिना गारंटी के लोन मिलता है। इसके अलावा लोन के लिए कोई प्रोसेसिंग चार्ज भी नहीं लिया जाता है। मुद्रा योजना में लोन चुकाने की अवधि को 5 साल तक बढ़ाया जा सकता है। लोन लेने वाले को एक मुद्रा कार्ड मिलता है, जिसकी मदद से कारोबारी जरूरत पर आने वाला खर्च किया जा सकता है। योजना के माध्यम से केवल 3 प्रकार के मुद्रा लोन ऑफर किए जाते हैं। मुद्रा नीचे दिए गए तीन आधारों पर लोन ऑफर करती है।
शिशु
शिशु लोन के तहत, एक आवेदक 50,000 रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकता है। इस तरह के लोन का मतलब ऐसे लोगों से है, जिन्हें कम फंड की जरूरत होती है। यह उन लोगों को दिया जाता है जो अभी अपना व्यवसाय शुरू कर रहे हैं या उन्हें धन की आवश्यकता है।
किशोर
वहीं किशोर लोन के तहत, एक आवेदक 50,000 रुपये से लेकर 5 लाख रु. तक लोन प्राप्त कर सकता है। इस प्रकार का लोन उन आवेदकों के लिए उपयुक्त है जो पहले ही अपना व्यवसाय शुरू कर चुके हैं, लेकिन इसे सुधारने के लिए कुछ और धन की आवश्यकता है।
तरुण
तरुण लोन के तहत, एक आवेदक 5 लाख रुपये से 10 लाख रुपये तक का लोन प्राप्त कर सकता है। यह लोन मुद्रा लोन योजना के तहत व्यक्तियों को दी जाने वाली उच्चतम लोन राशि प्रदान करता है। यह उन लोगों को दिया जाता है जिनके व्यवसाय स्थापित हैं, लेकिन उन्हें अपने व्यवसायों का विस्तार करने के लिए धन की आवश्यकता है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications