नई दिल्ली, जुलाई 7। देश में पोस्ट ऑफिस ही एकमात्र ऐसा स्थान है, जहां पर जमा पैसे की पूरी गारंटी होती है। अगर कोई व्यक्ति पोस्ट ऑफिस में करोड़ों रुपये भी जमा कर दे, तो इस पैसे की सुरक्षा की गारंटी केन्द्र सरकार देती है। यानी पोस्ट ऑफिस में जमा पैसा कभी भी डूब नहीं सकता है। जबकि जमा पैसों की ऐसी सुरक्षा बैंक में नहीं मिलती है। बैंक में जमा पूरी तरह से सुरक्षित नहीं होता है। बैंक चाहे सरकारी हो या प्राइवेट, केवल आपका 5 लाख रुपये ही सुरक्षित होता है। इसमें मूलधन और ब्याज दोनों शामिल होते हैं। वहीं पोस्ट ऑफिस के पास अच्छी बचत योजनाएं भी हैं, और ज्यादा ब्याज भी मिलता है। पोस्ट ऑफिस की एक बचत स्कीम ऐसी भी है, जहां एक बार पैसा जमा करने के बाद दोगुना वापस मिल जाता है।
आइये जानते हैं पोस्ट ऑफिस की ऐसी ही स्कीम के बारे में।
ये पोस्ट ऑफिस की केवीपी स्कीम
पोस्ट ऑफिस की एक जमा योजना का नाम किसान विकास पत्र (केवीपी) है। पोस्ट ऑफिस की इस स्कीम में पैसा डबल हो जाता है। इस वक्त केवीपी में 6.9 प्रतिशत का ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज बैंकों की एफडी से काफी ज्यादा है।
जानिए केवीपी में न्यूनतम निवेश की राशि
पोस्ट ऑफिस की केवीपी जमा योजना में न्यूनतम 1000 रुपये जमा किया जा सकता है। इसके बाद इसमें 100 रुपये के गुणांक में कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है। यानी केवीपी में 1000 रुपये के बाद 1100 रुपये या इसी तरह आगे कितना भी पैसा जमा किया जा सकता है।
जानिए कितने दिनों में पैसा हो जाता है डबल
पोस्ट ऑफिस की किसान विकास पत्र (केवीपी) स्कीम में पैसा डबल होने में 10 साल और 4 माह लगता है। केवीपी को कोई भी अपने अकेले के नाम से या अधिकतम 3 लोग संयुक्त नाम भी निवेश कर सकते हैं। यही नहीं कोई भी व्यक्ति एक से ज्यादा बार भी केवीपी में निवेश कर सकता है।
जानिए पोस्ट ऑफिस की लेटेस्ट ब्याज दरें
सुकन्या समृद्धि स्कीम 7.6 प्रतिशत
सीनियर सिटिजन सेविंग स्कीम 7.4 प्रतिशत
पब्लिक प्रॉविडेंट फंड (पीपीएफ) 7.1 प्रतिशत
नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट (एनएससी) 6.8 प्रतिशत
मासिक इनकम स्कीम (एमआईएस) 6.6 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट 4 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस रिकेरिंग डिपॉजिट (आरडी) 5.8 प्रतिशत
सीनियर सिटीजन सेविंग स्कीम 7.4 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस फिक्स डिपॉजिट की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (टीडी) 1 साल 5.5 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (टीडी) 2 साल 5.5 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (टीडी) 3 साल 5.5 प्रतिशत
पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट (टीडी) 5 साल 6.7 प्रतिशत
अगर बदलती हैं ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं की ब्याज दरें घटने से जहां नए जमाकर्ताओं को कम ब्याज मिलेगा, वहीं पहले से पैसे जमा करने वालों को कई स्कीमों का ब्याज भी घट जाएगा।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications