नई दिल्ली। हर आदमी चाहता है कि उसका पैसा डबल हो जाए, लेकिन गारंटी चाहता है। अगर आप भी ऐसा ही सोचते हैं तो पोस्ट आफिस की स्कीम आपकी मदद कर सकती है। यहां पर पैसा डबल करने की गारंटी भारत सरकार देती है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में कितना भी पैसा जमा किया जाए उसकी सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार की होती है। यानी अगर पोस्ट आफिस में करोड़ों रुपया भी जमा किया जाए तो वह डूब नहीं सकता है। लेकिन ऐसी गारंटी देश के सरकारी और प्राइवेट बैंकों में नहीं है। देश के सरकारी और प्राइवेट बैंक में जमा केवल 1 लाख रुपये ही गारंटीड होता है। अगर आपका जमा पैसा 1 लाख रुपये से ज्यादा है, और बैंक डूब जाता है, तो आपका 1 लाख रुपये के ऊपर जमा पूरा पैसा डूब जाएगा। इस 1 लाख रुपये की गारंटी रिजर्व बैंक एक विशेष स्कीम के तहत देता है। वहीं अगर पैसा निजी वित्तीय कंपनियों में जमा किया जाता है, तो जमा रकम की कोई भी गारंटी नहीं होती है। यानी अगर वित्तीय कंपनी डूब गई तो आपका लगभग पूरा ही जमा पैसा डूब जाएगा।
-ऐसे में आइये जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस में जमा योजनाओं पर बैंक से कितना ज्यादा ब्याज मिल रहा है, और पैसा कितने दिनों डबल हो जाता है।
आइये अब जानते हैं पोस्ट ऑफिस की जमा योजनाओं का ब्याज
ये हैं पोस्ट ऑफिस की प्रमुख बचत योजनाओं की ब्याज दरें।
-किसान विकास पत्र (केवीपी) में 7.6 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस आरडी में 7.2 फीसदी
-पोस्ट ऑफिस टाइम डिपॉजिट अकाउंट यानी टीडी में
एक साल की जमा पर 6.9 फीसदी
दो साल की जमा पर 6.9 फीसदी
तीन साल की जमा र 6.9 फसीदी
पांच साल की जमा पर 7.7 फीसदी
-सार्वजनिक भविष्य निधि खाता (पीपीएफ) में 7.9 फीसदी
-राष्ट्रीय बचत पत्र (एनएससी) में 7.9 फीसदी
नोट : सरकार इन जमा योजनाओं की ब्याज दरों की समीक्षा हर तीन माह में करती है। इस दौरान इनको घटाया-बढ़ाया या यथावत भी रखा जा सकता है। यह ब्याज दरें 1 जुलाई 2019 से लागू हैं।
एसबीआई की एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज
-1 से लेकर 10 साल तक की एफडी पर मिल रहा है 6.25 फीसदी ब्याज। यह ब्याज दरें 10 नवंबर 2019 से लागू की गई हैं। बैंक भी अपनी ब्याज समय समय पर बदलते रहते हैं।
अब जानते हैं पैसा डबल करने वाली पास्ट ऑफिस की स्कीम
पोस्ट ऑफिस का किसान विकास पत्र (केवीपी) आज भी लोगों का पैसा डबल करता है। केवीपी में इस वक्त 7.6 फीसदी ब्याज दिया जा रहा है। यह ब्याज कंपाउडिंड वार्षिक लगाया जाता है। इसके चलते इसमें निवेश 113 महीने यारी 9 साल और 5 महीने में डबल हो जाता है। इस पोस्ट आफिस बचत योजना में न्यूनतम 1000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। लेकिन इस केवीपी में अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है। 1000 रुपये के गुणाक में इस स्कीम में कितना भी निवेश किया जा सकता है।
किसान विकास पत्र की अन्य खासियतें
- किसान विकास पत्र (केवीपी) को अकेले या संयुक्त नाम से खरीदा जा सकता है
-किसान विकास पत्र (केवीपी) को नाबालिग के नाम भी खरीदा जा सकता है
-किसान विकास पत्र (केवीपी) को पोस्ट ऑफिस से खरीदा जा सकता है
-किसान विकास पत्र (केवीपी) में नॉमिनेशन की सुविधा भी मिलती है
-किसान विकास पत्र (केवीपी) को एक से दूसरे के नाम पर ट्रांसफर कराया जा सकता है
-किसान विकास पत्र (केवीपी) को एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे पोस्ट ऑफिस में ट्रांसफर कराया जा सकता है
-बीच में पैसों की जरूरत हो तो किसान विकास पत्र (केवीपी) के जारी होने की तारीख ढाई साल बाद इसे कैश कराया जा सकता है
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें



Click it and Unblock the Notifications