नई दिल्ली, अप्रैल 17। अगर आप किसी प्राइवेट कंपनी में काम करते हैं और आपको पेंशन का लाभ नहीं मिलता है तो नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में निवेश कनरा आपके लिए काफी फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। इस योजना में निवेश करके आप रिटायरमेंट के लिए एक बड़ा फंड बना सकते हैं ताकि आपको नियमित रूप से पेंशन मिलती रहे। यहां हम आपको इस योजना के बारे में पूरी जानकारी दे रहे हैं। साथ ही बताएंगे कि कैसे आप रिटायरमेंट के बाद हर महीने 50000 रु की पेंशन पा सकते हैं।
जल्दी करनी होगी शुरुआत
रिटायरमेंट की योजना किसी को भी उसी समय से शुरू कर देनी चाहिए जब उसकी पहली नौकरी लगे, ताकि रिटायरमेंट के बाद के लिए अधिकतम पेंशन बेनेफिट प्राप्त किया जा सके। इसके लिए 21 साल की आयु बेहतर है। अगर कोई 21 साल की उम्र से हर महीने 4,500 रुपये एनपीएस में निवेश करता है तो 60 साल की उम्र तक वह 39 साल तक निवेश कर सकेगा।
जानिए निवेश का गुणा-गणित
4500 रु हर महीने यानी 54,000 रुपये सालाना। इस दर से 39 साल में आपका निवेश 21.06 लाख रुपये होगा। अगर एनपीएस में औसतन 10 फीसदी का रिटर्न प्राप्त किया जाए तो मैच्योरिटी पर आपको 2.59 करोड़ रुपये मिलेंगे। इस हिसाब से 60 साल की उम्र में रिटायरमेंट पर हर महीने 51,848 रुपये पेंशन मिलेगी। ध्यान रहे कि यह गणना एक अनुमान के आधार पर की गई है। वैसे नेशनल पेंशन सिस्टम (एनपीएस) में औसतन 8 से 12 फीसदी रिटर्न मिलता है।
कितना एन्युटी लें
नेशनल पेंशन सिस्टम में यदि आप 40 फीसदी की एन्युटी लेते हैं और एन्युटी की वार्षिक दर 6 फीसदी है, तो रिटायरमेंट के बाद आपको 1.56 करोड़ रुपये की एकमुश्त राशि मिलेगी। बाकी 1.04 करोड़ रुपये एन्युटी में जाएंगे। इस एन्युटी से हर माह पेंशन दी जाएगी। वार्षिकी राशि जितनी अधिक होगी, पेंशन उतनी ही अधिक होगी।
कैसे खोलें एनपीएस खाता
आप ऑनलाइन ही एनपीएस खाता खोल सकते हैं। इसके लिए Enps.nsdl.com/eNPS या Nps.karvy.com पर जाएं। पेज खुलने के बाद न्यू रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और अपने मोबाइल नंबर सहित सभी डिटेल भरें। अब आपका मोबाइल नंबर ओटीपी से वेरिफाई हो जाएगा। इसके बाद बैंक अकाउंट की डिटेल्स भरें। अपना पोर्टफोलियो और फंड चुनें। मांगी गई जानकारी भरें। आपको उस बैंक खाते का कैंसल चेक अपलोड करना होगा जिसकी डिटेल आपने भरी है। साथ ही अपना फोटो और हस्ताक्षर भी अपलोड करें।
जितना चाहें निवेश करें
खाता खुलने के बाद आप एनपीएस में जितना चाहें उतना निवेश करें। पेमेंट करने के बाद आपका परमानेंट रिटायरमेंट अकाउंट नंबर जनरेट हो जाएगा। भुगतान रसीद भी मिलेगी। निवेश करने के बाद ई-साइन/प्रिंट रजिस्ट्रेशन फॉर्म पेज पर जाएं। यहां आप पैन और नेटबैंकिंग से रजिस्टर कर सकते हैं। इससे आपका केवाईसी (अपने ग्राहक को जानो) हो जाएगा। रजिस्ट्रेशन करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपने बैंक खाते में जो डिटेल दिया है, वह केवाईसी डिटेल से मेल खाए। 22 बैंक इस समय ऑनलाइन एनपीएस की सुविधा दे रहे हैं। इनकी पूरी जानकारी एनएसडीएल की वेबसाइट पर मिल जाएगी। यह एक रिटायरमेंट स्कीम है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications