नई दिल्ली, मई 24। शेयर बाजार में ट्रेडिंग के लिए हर दिन एक नया दिन होता है। यदि आप यहां पर रोज रोज कुछ नया सीखते हैं तो इससे काफी मदद मिलेगी। इसलिए शेयर बाजार में एक स्टूडेंट बनें और एक नए निवेशक के रूप में शेयर मार्केट ट्रेडिंग की प्रेक्टिस करें। कई ब्रोकरेज फर्म निवेशकों के लिए वेबिनार करती हैं। इन्हें निवेशकों की मौजूदा जरूरतों को ध्यान में रखते हुए आयोजिक किया जाता है। इससे आपको सही शेयर चुनने में मदद मिलेगी। यहां हम आपको एक ऐसे शेयर के बारे में बताने जा रहे हैं, जो ढाई महीने में निवेशकों का पैसा 9.5 गुना से अधिक कर चुका है।
कौन सी है कंपनी
हम बात करने जा रहे हैं राज रेयॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड भारत में पॉलिएस्टर यार्न की प्रमुख निर्माताओं में से एक है। कंपनी की प्रोडक्ट रेंड में ब्राइट यार्न्स (ट्रिलोबल), कैनेशियन यार्न, कोटलुक (फुल डल), कलर्ड यार्न (डोप डाईड) आदि प्रकार की क्रॉस सेक्शन जैसे ट्राई-लोबल, ऑक्टा-लोबल आदि और फायर रिटार्डेंट और एंटी- माइक्रोबियल यार्न शामिल है।
शेयर का रिटर्न
राज रेयॉन इंडस्ट्रीज लिमिटेड का शेयर काफी दमदार रिटर्न देता दिख रहा है। ये लगातार ऊपरी सर्किट में पहुंच रहा है। बात करें इसके 1 महीने के रिटर्न की तो यह इस अवधि में यह 161.92 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इस अवधि में इसने 1 लाख रु को करीब 2.62 लाख रु बना दिया है। बता दें कि इस अवधि में राज रेयॉन के शेयर में लगातार अपर सर्किट लग रहा है।
ढाई महीने का रिटर्न
बीते एक महीने में यह 4.99 रु से 13.07 रु पर पहुंचा है। आज ये 13.07 रु पर बंद हुआ। बात करें इसके ढाई महीने के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 868.15 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इस अवधि में इसने 1 लाख रु को 9.68 लाख रु से भी अधिक बना दिया है। बता दें कि इस अवधि में राज रेयॉन का शेयर 1.35 रु से उछल कर 13.07 रु पर पहुंचा है।
2 महीनों का रिटर्न
बीते दो महीने में यह 1.70 रु से 13.07 रु पर पहुंचा है। आज ये 5 फीसदी की मजबूती के साथ बंद हुआ। बात करें इसके दो महीने के रिटर्न की तो यह इस अवधि में 668.82 फीसदी रिटर्न दे चुका है। यानी इस अवधि में इसने 1 लाख रु को 7.68 लाख रु से भी अधिक बना दिया है।
इन बातों का रखें ध्यान
शेयर बाजार में ट्रेडिंग को शौक या नौकरी न समझें। यह यहां सीरियस बिजनेस है और इसके लिए सटीकता, धैर्य, प्रतिबद्धता, रिसर्च और ठंडे दिमाह वाले शोध की आवश्यकता है। एक शौक के उलट, जिसमें कोई वास्तविक प्रतिबद्धता नहीं होती है, बिजनेस आपके जीवन में मायने रखता है क्योंकि बहुत कुछ इसमें शामिल होता है। दूसरे आज, प्रौद्योगिकी ने एक्सचेंजों पर शेयर बाजार में बिजनेस करने के तरीके को बदल दिया है। सब कुछ मोबाइल, तेज, इंटेलिजेंस और रियल टाइम है। ऐसे में, एक ट्रेडर को बिजनेस वर्ल्ड में होने वाली घटनाओं पर अप-टू-डेट होना चाहिए और स्टॉक मूवमेंट, नए उत्पादों और नए बिजनेस प्लान्स के बारे में जानने के लिए प्रौद्योगिकी का उपयोग करना चाहिए।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 8 अप्रैल को कई दिनों बाद सोने की कीमतों में जोरदार उछाल! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Silver Price Today: 8 अप्रैल को अचानक चांदी की कीमतों में 10,000 रुपये का उछाल! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Kal Ka Mausam Kaisa Rahega: दिल्ली-NCR में बारिश का अलर्ट, यूपी-बिहार से मुंबई तक ओलावृष्टि की चेतावनी

सोने का भाव: आज अचानक आई बड़ी हलचल, जानें नया रेट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 04 अप्रैल, 2026 - अस्थिर बाजारों में छिपे अवसरों का पता लगाएं

EPFO 3.0 withdrawal: अब PF निकालना हुआ आसान! UPI से सीधे निकलेगा पैसा, जानें कितना और कब निकाल सकते है?



Click it and Unblock the Notifications