Money Rule Change From 1 December: नवंबर का महीना खत्म होने में अब बस दो दिन का समय बचा है, इसके साथ ही आगामी महीने दिसंबर में होने वाले कई बड़े वित्तीय बदलाव को लेकर चर्चाएं जोरों पर हैं। इन बदलावों का सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ सकता है।
1 दिसंबर से जिन चीजों को लेकर बदलाव होने वाले हैं उनमें एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत से लेकर पेंशन, टैक्स और ईंधन से जुड़े नियम शामिल हैं। आइए जानते हैं 1 दिसंबर से प्रभावी होने वाले पांच प्रमुख बदलावों और उनके प्रभावों के बारे में...
टैक्स संबंधी नियम में बदलाव
अक्टूबर में टीडीएस कटौती वाले करदाताओं को सेक्शन 194-IA, 194-IB, 194M और 194S के तहत स्टेटमेंट जमा करना होगा। इसकी अंतिम तारीख 30 नवंबर है। इसके अलावा, जिन करदाताओं को सेक्शन 92E के तहत रिपोर्ट जमा करनी है, वे भी 30 नवंबर तक यह काम पूरा कर सकते हैं। यह समय-सीमा पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

एलपीजी गैस सिलेंडर के दाम
सरकार अक्सर हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी (LGP) की कीमतों में बदलाव करती है। ये बदलाव आमतौर पर वाणिज्यिक और घरेलू दोनों तरह के गैस सिलेंडरों पर लागू होते हैं। नवंबर में तेल कंपनियों ने वाणिज्यिक गैस सिलेंडर के दाम घटाए थे, जहां 19 किलोग्राम वाले सिलेंडर की कीमत में 6.50 रुपये की कटौती हुई थी। घरेलू रसोई गैस की कीमतों में फिलहाल कोई बड़ा बदलाव नहीं देखा गया है, लेकिन दिसंबर में इनपर भी नजर रहेगी।
पेंशन योजना चुनने की अंतिम तिथि
सरकारी कर्मचारियों के लिए एकीकृत पेंशन योजना (UPS) चुनने की अंतिम तारीख 30 नवंबर निर्धारित की गई है। पहले यह समय सीमा 30 सितंबर थी। कर्मचारी राष्ट्रीय पेंशन योजना (NPS) और यूपीएस में से किसी एक का चयन कर सकते हैं। यदि कोई कर्मचारी इन दोनों विकल्पों में से किसी एक को चुनना चाहता है, तो उसे 30 नवंबर से पहले यह प्रक्रिया पूरी करनी होगी। 1 दिसंबर के बाद शायद यह अवसर उपलब्ध न हो।
CNG-PNG और जेट फ्यूल की कीमतों में बदलाव
तेल कंपनियां हर महीने एलपीजी के साथ-साथ सीएनजी, पीएनजी और एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमतों में भी संशोधन करती हैं। दिसंबर में एलपीजी के साथ इन तीनों ईंधनों की कीमतों में भी बदलाव देखने को मिल सकता है। एटीएफ, जिसे जेट फ्यूल भी कहा जाता है, एक तेजी से जलने वाला ईंधन है और इसकी कीमतें घरेलू व अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए अलग-अलग होती हैं।
जीवन प्रमाण पत्र जमा करने की समय-सीमा
पेंशनर्स को अपनी पेंशन का लाभ लगातार प्राप्त करने के लिए जीवन प्रमाण पत्र (लाइफ सर्टिफिकेट) जमा करना अनिवार्य है। इसके लिए 30 नवंबर की तारीख तय की गई है। यदि कोई पेंशनभोगी इस समय-सीमा तक अपना जीवन प्रमाण पत्र जमा नहीं कर पाता है, तो उसकी पेंशन रुक सकती है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications