Money Rule Change 1 November: आज 1 नवंबर से देशभर में पैसों के लेनदेन, आधार कार्ड, बैंक खातों में चार नॉमिनी जोड़ने की सुविधा, SBI कार्ड पर नया 1% शुल्क, यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) की नई डेडलाइन और पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने का प्रोसेस समेत कई तरह के नियम बदल गए हैं।

इन बदलावों का असर आम लोगों के सामान्य जीवनयापन पर पड़ने वाला है। ऐसे में यदि इन बदलावों के बारे में आपको नहीं पता है तो चलिए फटाफट जानते हैं, जिससे किसी भी तरह के नुकसान या परेशानी से बचा जा सके...
नए जीएसटी स्लैब लागू
1 नवंबर से सरकार कुछ सामानों के लिए स्पेशल रेट के साथ नई दो-स्लैब जीएसटी सिस्टम लागू करेगी। पहले से चल रहे चार स्लैब सिस्टम 5%, 12%, 18% और 28%, को रिप्लेस किया जाएगा और अब 12% और 28% की स्लैब हटा दी जाएंगी।
एनपीएस से यूपीएस की टाइम लिमिट
राष्ट्रीय पेंशन सिस्टम (एनपीएस) से यूनिफाइड पेंशन स्कीम (यूपीएस) में शिफ्ट होने के इच्छुक केंद्रीय कर्मचारियों के पास अब यह प्रोसेस पूरा करने के लिए 30 नवंबर तक का समय है।
एसबीआई कार्ड यूजर्स के लिए नई फीस
1 नवंबर से एसबीआई कार्ड यूजर्स को CRED, Cheq या MobiKwik जैसे थर्ड-पार्टी ऐप से किसी स्कूल या कॉलेज की फीस भरते हैं तो 1% फीस देनी पड़ेगी। हालांकि, अगर आप सीधे स्कूल या कॉलेज की वेबसाइट या उनके POS मशीन के माध्यम से पेमेंट करते हैं, तो कोई एक्स्ट्रा चार्ज नहीं लगेगा। इसके अलावा, एसबीआई कार्ड से डिजिटल वॉलेट में 1,000 रुपये से ज्यादा अमाउंट डालने पर भी 1% फीस लगेगी।
बैंक खातों में जोड़ सकेंगे 4 नॉमिनी
अब बैंक ग्राहकों को नॉमिनेशन के मामले में राहत मिली है। 1 नवंबर से ग्राहक अपने बैंक खाते में 4 नॉमिनी जोड़ सकते हैं, जबकि पहले सिर्फ एक ही व्यक्ति को नॉमिनी बनाने की अनुमति थी। नई व्यवस्था के तहत ग्राहक चाहें तो सभी नॉमिनियों को एक साथ (simultaneous) या क्रमवार (successive) तरीके से जोड़ सकते हैं। इससे क्लेम लेना आसान रहेगा। हालांकि, बैंक लॉकर के लिए सिर्फ क्रमवार नॉमिनेशन की सुविधा ही रहेगी। यानी यदि पहला नॉमिनी उपलब्ध नहीं है, तभी दूसरा नॉमिनी उसका स्थान ले सकेगा।
यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में शामिल होने की डेडलाइन बढ़ी
केंद्र सरकार ने कर्मचारियों को राहत देते हुए यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) में शामिल होने की अंतिम तारीख बढ़ाकर 30 नवंबर 2025 कर दी है। पहले यह डेडलाइन 30 सितंबर थी, लेकिन कर्मचारियों और विभिन्न विभागों की मांग पर इसे दो महीने आगे बढ़ाया गया।
पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र
आज से केंद्रीय और राज्य सरकार के पेंशनर्स के लिए जीवन प्रमाण पत्र (Life Certificate) जमा करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे डिजिटल रूप से Jeevan Pramaan Portal पर या बैंक और पोस्ट ऑफिस जाकर जमा किया जा सकता है। अंतिम तिथि 30 नवंबर 2025 तय की गई है।
आधार अपडेट फीस स्ट्रक्चर में बदलाव
भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (UIDAI) ने आधार अपडेशन फीस स्ट्रक्चर में बदलाव किया गया है। बच्चों के आधार कार्ड में बायोमेट्रिक अपडेट के लिए लगने वाली 125 रुपये की फीस माफ कर दी है। यह फीस एक साल तक मुफ्त रहेगी। बड़ों के लिए नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर जैसे डिटेल अपडेट करने की कीमत 75 रुपये है, जबकि फिंगरप्रिंट या आईरिस स्कैन जैसे बायोमेट्रिक अपडेट की कीमत 125 रुपये होगी।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications