Money Rules Change From 1 Sep : देशभर में सितंबर महीने में और खास कर पहली तारीख यानी 1 सितंबर से पैसों के लेनदेन से जुड़े कई नियम बदल जाएंगे। इन नियमों के बदलने से इसका सीधा असर आपके दैनिक दिनचर्या और जेब पर पड़ने वाला है।

ऐसे में यह जानना जरूरी हो जाता है कि ये कौन-कौनसे बदलाव हैं और किस तरह से इनका असर पड़ने वाला है। 1 सितंबर से जिन चीजों से जुड़े पैसों के लेनदेन के नियम में बदलाव होने वाले हैं उनमें चांदी की हॉलमार्किंग या SBI क्रेडिट कार्ड से जुड़े चार्जेज या LPG सिलेंडर की कीमतों में बदलाव समेत अन्य चीजें शामिल हैं। तो चलिए जानते हैं ऐसे 9 चीजों के बारे में जिनसे जुड़े नियमों में बदवाल होने वाले हैं और इनके नियम बदलने से आप पर इनका क्या असर होगा...
LPG के दाम में बदलाव
हर महीने की तरह इस बार भी 1 सितंबर 2025 को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव देखने को मिल सकता है। हालांकि, आम तौर पर देखें तो एलपीजी सिलेंडर के दाम में घरलू रसोई गैस की कीमत में नहीं बल्कि कमर्शियल सिलेंडर यानी 19 किलोग्राम सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिलता है। पिछले महीने यानी 1 अगस्त को 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 33.50 रुपए की कटौती हुई थी, लेकिन घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की दरों में कोई बदलाव नहीं हुआ था।
चांदी पर हॉलमार्किंग
माना जा रहा है कि गोल्ड की तरह अब चांदी पर भी होल्मार्किंग को लेकर सरकार जल्द ही बड़ा कदम उठाने जा रही है। चांदी की शुद्धता की पहचान को लेकर अब 1 सितंबर 2025 से सिल्वर ज्वेलरी पर हॉलमार्किंग का नया नियम लागू किया जा सकता है। हालांकि, शुरुआत में यह नियम स्वैच्छिक (Voluntary) रहेगा, यानी ग्राहकों के पास यह ऑप्शन होगा कि वो हॉलमार्क वाली ज्वेलरी खरीदें या बिना हॉलमार्क वाली। अगर आप चांदी में निवेश करते हैं या गहने खरीदने की सोच रहे हैं, तो इन नियमों का ध्यान रखना होगा।
आधार कार्ड अपडेट
UIDAI ने आधार कार्ड अपडेट कराने की सुविधा की आखिरी तारीख 14 सितंबर 2025 रखी है। इसके बाद आधार अपडेट कराने पर आपको फीस देनी होगी। अगर आपके आधार में नाम, जन्मतिथि, पता या मोबाइल नंबर गलत है तो समय रहते अपडेट करा लें।
FD की ब्याज दर
में बदलाव कुछ बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) की ब्याज दरें भी बदल सकती हैं। अभी ज्यादातर बैंक 6.5% से 7.5% ब्याज दे रहे हैं, लेकिन माना जा रहा है कि इन दरों में बदलाव हो सकता है और यह कम होने के कयास लगाए जा रहे हैं। अगर आप FD में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, इसका खास ध्यान रखें।
स्पीड पोस्ट के नियम में बदलाव
पोस्ट ऑफिस के स्कीम में भी बड़ा बदलाव हो सकता है। रजिस्टर्ड पोस्ट को स्पीड पोस्ट सेवा में मर्ज करने का ऐलान पहले ही किया जा चुका है और अब यह नया रूल 1 सितंबर 2025 से लागू हो सकता है। सरल भाषा में समझें तो अगर आप 1 सितंबर 2025 या उसके बाद कोई भी रजिस्टर्ड पोस्ट भेजना चाहते हैं, तो वह अब सीधे स्पीड पोस्ट के जरिए भेजा जाएगा। यानी रजिस्टर्ड पोस्ट की अलग से कोई सर्विस नहीं होगी और सभी डाक अब स्पीड पोस्ट की कैटेगरी में आ जाएंगे।
NPS से UPS में स्विच करने की अंतिम मौका
सरकार ने कर्मचारियों को NPS से UPS में बदलने का विकल्प दिया है। इसकी डेडलाइन 30 सितंबर 2025 है। यानी अगर आप नई पेंशन योजना (UPS) चुनना चाहते हैं तो इस तारीख तक फॉर्म भरना होगा।
SBI Credit Card
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) ने अपने क्रेडिट कार्ड ग्राहकों के लिए नया नियम लागू करने का ऐलान किया है। यह बदलाव 1 सितंबर 2025 से लागू होगा। नए नियम के मुताबिक, अब कुछ खास कार्ड्स पर डिजिटल गेमिंग प्लेटफॉर्म्स, मर्चेंट्स और सरकारी ट्रांजैक्शंस पर रिवार्ड प्वाइंट्स नहीं मिलेंगे।
इसके अलावा, क्रेडिट कार्ड से बिल पेमेंट, फ्यूल खरीद या ऑनलाइन खरीदारी पर अब ज्यादा चार्ज लग सकता है। ऑटो-डेबिट फेल होने पर 2% पेनल्टी लगेगी, और इंटरनेशनल ट्रांजैक्शंस पर भी अतिरिक्त फीस देनी पड़ सकती है। अगर आप SBI कार्ड यूज करते हैं, तो अपने खर्चों का हिसाब-किताब पहले से रखें, ताकि बेवजह की पेनल्टी से बच सकें।
कार्ड प्रोटेक्शन प्लान
सभी कार्ड प्रोटेक्शन प्लान (CPP) एसबीआई कार्ड ग्राहकों को 16 सितंबर से उनकी रिन्यूएबल डेट के आधार पर ऑटोमेटिक रूप से अपडेट किए गए प्लान वेरिएंट में स्थानांतरित कर दिया जाएगा। कार्ड प्रोटेक्शन प्लान तीन विकल्पों में उपलब्ध है जिसमें क्लासिक, प्रीमियम और प्लैटिनम शामिल हैं। रिन्यूएबल की कीमतें क्लासिक के लिए 999 रुपए, प्रीमियम के लिए 1,499 रुपए और प्लैटिनम के लिए 1,999 रुपए निर्धारित की गई है।
ITR फाइलिंग की आखिरी तारीख
आयकर रिटर्न (ITR) फाइल करने से जो लोग चूक गए हैं उनके लिए सरकार ने लेट फाइलिंग की अंतिम तारीख 30 सितंबर 2025 तय की है। अगर आप इस तारीख तक रिटर्न दाखिल नहीं करते हैं तो आपको लेट फीस और ब्याज देना होगा।
[Disclaimer: यहां व्यक्त किए गए विचार और सुझाव केवल व्यक्तिगत विश्लेषकों या इंस्टीट्यूशंस के अपने हैं। ये विचार या सुझाव Goodreturns.in या ग्रेनियम इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजीज प्राइवेट लिमिटेड (जिन्हें सामूहिक रूप से 'We' कहा जाता है) के विचारों को प्रतिबिंबित नहीं करते हैं। हम किसी भी कंटेंट की सटीकता, पूर्णता या विश्वसनीयता की गारंटी, समर्थन या ज़िम्मेदारी नहीं लेते हैं, न ही हम कोई निवेश सलाह प्रदान करते हैं या प्रतिभूतियों (सिक्योरिटीज) की खरीद या बिक्री का आग्रह करते हैं। सभी जानकारी केवल सूचनात्मक और शैक्षिक उद्देश्यों के लिए प्रदान की जाती है और कोई भी निवेश निर्णय लेने से पहले लाइसेंस प्राप्त वित्तीय सलाहकारों से स्वतंत्र रूप से सत्यापित जरूर करें।]
More From GoodReturns

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

OTP System खत्म! 1 April से बदल जाएगा Online Payment का गेम!

Gold Price: Gold से जुड़े नियमों में बड़ा बदलाव, निवेशकों के लिए बड़ा झटका अब देना होगा टैक्स!

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट



Click it and Unblock the Notifications