नई दिल्ली। बैंकों की एफडी की ब्याज दरें काफी कम हो गई हैं। ऐसे में अगर एफडी पर ज्यादा ब्याज लेना हो तो आपको अपने पैसों को पोस्ट ऑफिस में जमा करना चाहिए। जैसे बैंकों में एफडी होती है, ठीक वैसे ही पोस्ट ऑफिस में टाइम डिपॉजिट होता है। इसे टीडी भी कहा जाता है। पोस्ट ऑफिस में 1 साल, 2 साल, 3 साल और 5 साल के लिए टीडी कराई जा सकती है। इसके अलावा पोस्ट ऑफिस में जमा पैसों की सुरक्षा की गारंटी भारत सरकार देती है। यानी यह पैसा पूरी तरह से सुरक्षित होता है। वहीं देश के किसी भी बैंक में जमा ब्याज मिलाकर केवल 5 लाख रुपया ही सुरक्षित होता है। ऐसे में अगर अपने मेहनत से कमाए पैसों पर ज्यादा ब्याज और सुरक्षा चाहिए तो पोस्ट ऑफिस की टीडी में पैसे जमा कराए जा सकते हैं। आइये जानते हैं कि पोस्ट ऑफिस की टीडी की ब्याज दरें क्या हैं और एसबीआई से कितना ज्यादा ब्याज मिलेगा।
पहले जानें 1 साल की टीडी की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस में सबसे कम समय की एफडी यानी टीडी 1 साल की है। पोस्ट ऑफस इस वक्त अपनी 1 साल की टीडी 5.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इस ब्याज दर पर पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपये जमा करेंगे, तो आपको 1 साल के बाद 105,614 रुपया वापस मिलेगा। वहीं अगर आप 1 लाख रुपये की 1 साल के लिए एसबीआई में एफडी करेंगे तो आपको 1 साल के बाद केवल 1,05,108 रुपया ही मिलेगा। यानी पोस्ट आफिस की टीडी से एसबीआई की एफडी में कम पैसा मिलेगा। एसबीआई की 1 साल की एफडी पर इस वक्त 5.0 फीसदी ही ब्याज मिल रहा है।
अब जानें 2 साल की टीडी की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की एफडी यानी टीडी 2 साल की भी होती है। पोस्ट ऑफस इस वक्त अपनी 2 साल की टीडी 5.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इस ब्याज दर पर पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपये जमा करेंगे, तो आपको 2 साल के बाद 111,544 रुपया वापस मिलेगा। वहीं अगर आप 1 लाख रुपये की 2 साल के लिए एसबीआई में एफडी करेंगे तो आपको 2 साल के बाद केवल 1,10,666 रुपया ही मिलेगा। यानी पोस्ट आफिस की टीडी से एसबीआई की एफडी में कम पैसा मिलेगा। एसबीआई की 2 साल की एफडी पर इस वक्त 5.10 फीसदी ही ब्याज मिल रहा है।
अब जानें 3 साल की टीडी की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की एफडी यानी टीडी 3 साल की भी होती है। पोस्ट ऑफस इस वक्त अपनी 3 साल की टीडी 5.5 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इस ब्याज दर पर पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपये जमा करेंगे, तो आपको 3 साल के बाद 117,807 रुपया वापस मिलेगा। वहीं अगर आप 1 लाख रुपये की 3 साल के लिए एसबीआई में एफडी करेंगे तो आपको 3 साल के बाद केवल 1,17,111 रुपया ही मिलेगा। यानी पोस्ट आफिस की टीडी से एसबीआई की एफडी में कम पैसा मिलेगा। एसबीआई की 3 साल की एफडी पर इस वक्त 5.30 फीसदी ही ब्याज मिल रहा है।
अब जानें 5 साल की टीडी की ब्याज दरें
पोस्ट ऑफिस की एफडी यानी टीडी 5 साल की भी होती है। पोस्ट ऑफस इस वक्त अपनी 5 साल की टीडी 6.7 फीसदी ब्याज दे रहा है। अगर आप इस ब्याज दर पर पोस्ट ऑफिस में 1 लाख रुपये जमा करेंगे, तो आपको 5 साल के बाद 139,407 रुपया वापस मिलेगा। वहीं अगर आप 1 लाख रुपये की 5 साल के लिए एसबीआई में एफडी करेंगे, तो आपको 5 साल के बाद केवल 1,30,760 रुपया ही मिलेगा। यानी पोस्ट आफिस की टीडी से एसबीआई की एफडी में करीब 9000 रुपये कम मिलेगा। एसबीआई की 5 साल से 10 साल की एफडी पर इस वक्त 5.4 फीसदी ही ब्याज मिल रहा है।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार

कानूनी प्रक्रिया से ही तय हुआ JAL का भविष्य: Adani की जीत पर मुहर, CoC की ‘कमर्शियल विजडम’ सर्वोपरि



Click it and Unblock the Notifications