Gold Mutual Funds Investment: भू-राजनीतिक तनाव के बीच सोने की कीमतों में तेजी जारी है। डिजिटली सोने में निवेश करने का सबसे बड़ा फायदा हैं कि इसमें आपको शुद्ध सोना तो मिलता ही है साथ ही इसमें आप कम रुपए से भी निवेश की शुरुआत कर सकते हैं। आपको बता दें कि गोल्ड म्यूचुअल फंड्स में पिछले 6 महीने में 20% से अधिक रिटर्न दिया है। पिछले छह महीने में एसबीआई गोल्ड ने 24 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है वहीं क्वांटम गोल्ड सेविंग फंड ने इसी अवधि में 23% से अधिक रिटर्न दिया। इन कारणों के चलते भी सोना निवेश के नजरिए से पसंदीदा इन्वेस्टमेंट ऑप्शन बन रहा है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या गोल्ड म्यूचुअल फंड्स में निवेश करना आपके लिए फायदेमंद है।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोने को शेयरों की तरह खरीदने की सुविधा को ही गोल्ड ईटीएफ कहा जाता है। गोल्ड म्यूचुअल फंड ओपन-एंडेड फंड हैं जो नागरिकों को डीमैट खाते के बिना भी निवेश करने की अनुमति दे देता है। इसे बेचने पर आपको सोना नहीं बल्कि उस समय के बाजार मूल्य के बराबर राशि मिलती है। गोल्ड म्यूचुअल फंड में आप गोल्ड बुलिन, गोल्ड माइनिंग स्टॉक, गोल्ड ईटीएफ के विविध पोर्टफोलियो में निवेश कर सकते हैं। सिर्फ यही नहीं, आप मासिक SIP के माध्यम से भी 1,000 रुपए से कम के साथ गोल्ड म्यूचुअल फंड में निवेश शुरू कर सकते हैं। साथ ही, आप किसी भी म्यूचुअल फंड हाउस के माध्यम से इसमें निवेश की शुरुआत कर सकते हैं।

विविध पोर्टफोलियो के कारण इसमें रिस्क भी कम होता है और आपके पास इंवेस्ट करने के कई ऑप्शन भी होते हैं। इसे फिजीकल गोल्ड की तरह सुरक्षित रखने के लिए परेशान नहीं होना पड़ता है। आपको बता दें कि एचएसबीसी ग्लोबल रिसर्च की गोल्ड आउटलुक रिपोर्ट के अनुसार, भू-राजनीतिक तनाव में सोने की मांग में बढ़ोत्तरी हुई है और यह सोने की कीमतों को बनाए रखने में भी महत्वपूर्ण माना गया है।
इसके अलावा बढ़ते राजकोषीय घाटे पर भी बढ़ती चिंता के कारण सोने को उच्च स्तर पर समर्थन मिल सकता है। सिर्फ यही नहीं, इस साल के अंत में अमेरिकी फेडरल रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के अनुमान ने उछाल को और ज्यादा बढ़ा दिया है। दुनिया भर के केंद्रीय बैंकों के बीच सोना खरीदने की मांग भी बढ़ी है। आपको बता दें कि कल 24 कैरेट 10 ग्राम गोल्ड 73,333 रुपए के स्तर पर खुला था और गोल्ड ने अपना ऑल टाइम हाई लेवल 16 अप्रैल 2014 को टच किया था। इस दिन मार्केट खुलने के दौरान सोने की कीमत 73,514 रुपए 10 ग्राम की थी।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications