Mother's Day 2025 Financial Gifts: मां की जगह हमारी जिंदगी में कोई भी व्यक्ति नहीं ले सकता है। हमारी जिंदगी का हर दिन मां के पास होने से ही खास बन जाता है। इस साल 11 मई को मदर्स डे मनाया जाएगा। इस दिन पर अगर आप अपनी मां को कोई खास गिफ्ट देना चाहते हैं तो उन्हें आप फाइनेंशियल गिफ्ट दे सकते हैं। आप इन 5 शानदार फाइनेंशियल गिफ्ट्स से उनकी भविष्य को और बेहतर बना सकते हैं।

म्यूचुअल फंड में मां के लिए इन्वेस्ट करें (Financial Gifts Mother's day)
म्युचुअल फंड SIP यानी सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान एक और बढ़िया निवेश ऑप्शन है जिसे आप मदर्स डे पर तोहफ़े के तौर पर दे सकते हैं। म्यूचुअल फंड कई तरह के होते हैं। इसमें इक्विटी फंड्स , डेट फंड्स (Debt Funds), बैलेंस या हाइब्रिड फंड्स और सॉल्यूशन ओरिएंडेट फंड्स शामिल है। आप अपनी मां के लिए एक SIP की शुरुआत कर सकते हैं, चाहे वह सिर्फ एक महीने के लिए हो या एक तिमाही के लिए। इसके बाद ये पूरी तरह आपकी मां पर निर्भर करेगा कि वे इसे आगे जारी रखना चाहती हैं या नहीं।
PPF में मां के लिए निवेश शुरु करें
सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्मॉल सेविंग स्कीम पीपीएफ में आप अपनी मां के लिए निवेश करना शुरु कर सकते हैं। इसमें ₹500 से ₹1.5 लाख तक हर साल निवेश किया जा सकता है। इसमें 7.1% सालाना ब्याज मिलता है (सरकार समय-समय पर इसे बदल सकती है) और ब्याज हर साल कंपाउंड होता है यानी जुड़ता रहता है। PPF पर मिलने वाला ब्याज पूरी तरह टैक्स-फ्री है। इस योजना से आप धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की छूट मिलती है यानी आप टैक्स बचा सकते हैं। इसमें लॉन्ग टर्म सेविंग होती है। योजना में 15 साल की लॉक-इन अवधि रहती है।
एफडी में निवेश करें
आप अपनी मां को फिक्स्ड डिपॉजिट का तोहफा भी दे सकते हैं, जिसमें आप अपनी क्षमता के अनुसार कोई भी रकम निवेश कर सकते हैं। अधिकतर बैंक एक साल की एफडी पर 7 प्रतिशत या उससे अधिक का सालाना ब्याज देते हैं। यह एक सुरक्षित और स्थिर निवेश होता है, जो उन्हें हर साल एक तय आय देता है और भविष्य के खर्चों के लिए सहारा बन सकता है।
हेल्थ इंश्योरेंस
अगर आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को एक ऐसा तोहफ़ा देना चाहते हैं जो वाकई उनके भविष्य की चिंता को कम कर दे, तो हेल्थ इंश्योरेंस एक बहुत समझदारी भरा विकल्प हो सकता है। एक ऐसा कॉम्प्रिहेंसिव हेल्थ इंश्योरेंस प्लान जो खासतौर पर सीनियर सिटीज़न यानी बुजुर्गों की जरूरतों को ध्यान में रखकर बनाया गया हो, आपकी मां के लिए किसी सुरक्षा कवच से कम नहीं होगा।
गोल्ड का तोहफा दें
अगर आप इस मदर्स डे पर अपनी मां को सोना गिफ्ट करना चाहते हैं, तो फिजिकल गोल्ड, गोल्ड ईटीएफ, की सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड के भी ऑप्शन है। गोल्ड ETF शेयर बाजार के जरिए सोने में निवेश करने का एक तरीका है, जहां आप बिना फिजिकल सोना खरीदे इसकी कीमत से फायदा उठा सकते हैं। वहीं सॉवरेन गोल्ड बॉन्ड सरकार द्वारा जारी किए जाते हैं, जो सोने की कीमत के अलावा हर साल 2.5% ब्याज भी देते हैं। ये दोनों विकल्प न केवल सुरक्षित हैं, बल्कि लॉन्ग टर्म में अच्छा रिटर्न भी देते हैं और स्टोरेज या चोरी का कोई रिस्क नहीं होता।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

Gujarat News: सताधार धाम बना आत्मनिर्भरता का प्रतीक, रोजाना 10 हजार श्रद्धालुओं का भोजन बायोगैस पर तैयार



Click it and Unblock the Notifications