नई दिल्ली, मई 31। हाल ही में मुथूट फाइनेंस ने घोषणा की है कि वह सिक्योर्ड रिडीमेबल नॉन-कवंर्टिबल डिबेंचर (एनसीडी) के पब्लिक इश्यू के माध्यम से लगभग 300 करोड़ रुपये जुटाएगी। फाइनेंशियल कॉर्पोरेशन और प्रमुख गोल्ड लोन गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी (एनबीएफसी) ने 1000 रुपये के फेस वैल्यू (सिक्योर्ड एनसीडी) की पब्लिक इश्यू की अपनी 27वीं सीरीज की घोषणा की। इसमें आप भी निवेश कर सकते हैं।
300 करोड़ रुपये का इश्यू
एनबीएफसी ने बताया कि बेस इश्यू साइज ओवरसब्सक्रिप्शन के विकल्प के साथ पेश किया गया है। बेस इश्यू लगभग 225 करोड़ रुपये का है, जिसमें ओवरसब्सक्रिप्शन के साथ यह 300 करोड़ रुपये तक का है। गौरतलब है कि मुथूट फाइनेंस के अनुसार यह इश्यू 17 जून, 2022 को बंद होने वाला है।
खुल चुका है इश्यू
इस बीच मुथूट फाइनेंस ने इस इश्यू को 17 जून से पहले बंद करने या इस तिथि को आगे बढ़ाने का विकल्प रखने का फैसला किया है, जैसा कि इसके निदेशक मंडल या एनसीडी समिति द्वारा तय किया जा सकता है। यह इश्यू 25 मई, 2022 को पहले ही खुल चुका है।
क्या होते हैं एनसीडी
गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर को लंबी अवधि की पूंजी जुटाने के लिए कंपनियों द्वारा उपयोग किया जाता है। इनमें पूंजी जुटाए जाने वाले वित्तीय साधनों के रूप में परिभाषित किया जा सकता है। यह एक पब्लिक इश्यू के माध्यम से किया जाता है। यही कारण है कि उन्हें एनसीडी कहा जाता है क्योंकि इनकी इक्विटी या स्टॉक में रूपांतरण की कोई संभावना नहीं है। ये निश्चित आय वाले ऑप्शन निवेशकों के लिए फायदेमंद साबित हुए हैं क्योंकि उनमें अधिक रिटर्न देने की क्षमता है। ये कम जोखिम वाले होते हैं और निवेशकों को टैक्स बेनेफिट प्रदान करते हैं।
निवेश करें या नहीं
महत्वपूर्ण सवाल यह है कि क्या आपको मुथूट फाइनेंस एनसीडी में निवेश करना चाहिए जो 8% तक ब्याज देता है? एनसीडी में निवेश करने से पहले कंपनी के बैकग्राउंड को चेक करना जरूरी है। यह पता लगाना महत्वपूर्ण है कि क्या कंपनी ने पहले पैसा जुटाया है और कर्ज को सफलतापूर्वक चुकाया है। दूसरे, एनसीडी का सबसे बड़ा पॉइंट कंपनी द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर है। लेकिन, इससे आगे आपको यह जांचना होगा कि कंपनी द्वारा दी जाने वाली उच्च ब्याज दर को अच्छी क्रेडिट रेटिंग मिली होनी चाहिए। दोनों मामलों में, मुथूट फाइनेंस को एए+ रेटिंग मिली है जो आईसीआरए द्वारा स्थिर है। यह उच्च स्तर की सुरक्षा की तरफ इशारा करता है। दूसरे, मुथूट ने पहले कई मौकों पर गैर-परिवर्तनीय डिबेंचर के माध्यम से धन जुटाया है। इसलिए, मुथूट द्वारा जारी एनसीडी में निवेश करना उचित होगा क्योंकि अधिकांश निवेश विकल्पों की तुलना में ब्याज की पेशकश अधिक है।
चेक करें दरें
ये एनसीडी 36, 60 और 84 महीनों के ऑप्शन के साथ आते हैं। इनमें 36 महीनों पर मासिक ब्याज 7.25 फीसदी और सालाना 7.5 फीसदी है। 60 महीनों पर ये दरें 7.75 फीसदी और 7.5 फीसदी हैं। 84 महीनों पर ये दोनों दरें 8-8 फीसदी हैं। एनबीएफसी ने पहले ही गोल्ड लोन सेवाओं में मजबूत उपस्थिति बना ली है। मार्च तिमाही के लिए मुथूट की कुल आय एक साल पहले इसी अवधि में 3,118.98 करोड़ रुपये से घट कर 3041.14 करोड़ रुपये रह गई। वित्त वर्ष 2021-22 की चौथी तिमाही में मुथूट की ब्याज आय 3.7% घटकर 2916.87 करोड़ रुपये रह गई।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications