नई दिल्ली, अप्रैल 20। आपने वो कहावत तो सुनी ही होगी कि बूंद-बूंद से समुद्र बनता है। इसी तरह आप थोड़ा-थोड़ा पैसा जमा करके एक बड़ा फंड तैयार कर सकते हैं। जी हां, अगर आप सही जगह निवेश करें तो कुछ सालों में ही डेली 50-50 रु जमा करके 50 लाख रु का फंड तैयार कर सकते हैं, जिसका इस्तेमाल आप घर या कार खरीदने, बच्चों की पढ़ाई या शादी या अपने रिटायरमेंट के लिए कर सकते हैं। थोड़े-थोड़े पैसे से बड़ा फंड तैयार करने के लिए जरूरी चीज है कि आप सही जगह पैसा निवेश करें। इसके लिए म्यूचुअल फंड एक बढ़िया ऑप्शन है।
क्या कहते हैं जानकार
इस मामले पर जानकार कहते हैं कि आपको वहां निवेश करना चाहिए, जहां बढ़िया रिटर्न मिले। इसके लिए म्यूचुअल फंड एक दम सही है। एफडी या पोस्ट ऑफिस की किसी स्कीम में अगर आप निवेश करें तो आपको 7-8 फीसदी से अधिक रिटर्न नहीं मिलेगा। मगर म्यूचुअल फंड में आपको सालाना 12-15 फीसदी रिटर्न आसानी से मिल सकता है। इसलिए यही वो ऑप्शन है जो आपको एक बड़ा फंड तैयार करने में मदद कर सकता है।
कैसे करें निवेश
आपको 50 लाख रु का फंड तैयार करने के लिए एसआईपी के जरिए निवेश करना होगा। एसआईपी में आप हर महीने थोड़ा-थोड़ा पैसा निवेश कर सकते हैं। फ्रेंकलिन टेम्पलटन ऑफ इंडिया वेबसाइट पर एक कैलकुलेटर दिया गया है। इस कैलकुलेटर के अनुसार अगर कोई किसी म्यूचुअल फंड स्कीम में हर महीने सिर्फ 1000 रु का ही निवेश करे तो 20 साल बाद उसके पास 20 लाख रु का फंड तैयार हो जाएगा। यहां 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न माना गया है।
हर महीने 500 रु का निवेश करें तो
अगर आप हर महीने 500 रु का निवेश करें तो 20 सालों में आपके पास करीब 5 लाख रु का फंड तैयार हो जाएगा। अगर आप 30 साल तक हर महीने 500-500 रु जमा करें तो आपके पास 17.5 लाख रु से ज्यादा का फंड तैयार हो जाएगा। असल में जितने लंबे समय तक आप निवेश करेंगे, उतने समय तक आपको कम्पाउंडिंग का फायदा मिलेगा।
ऐसे मिलेंगे 50 लाख रु
अगर आप 50 लाख रु का फंड तैयार करना चाहते हैं तो हर महीने सिर्फ 1500 रु का निवेश काफी होगा। 1500 रु प्रति महीने का निवेश यानी रोज 50 रु की बचत। कैलकुलेटर के हिसाब से 12 फीसदी अनुमानित रिटर्न के अनुसार यदि आप हर महीने 1500-1500 रु जमा करते रहें तो 30 साल बाद आपके पास लगभग 53 लाख रु का फंड तैयार हो जाएगा।
कुछ जरूरी बातें
म्यूचुअल फंड में निवेश करते समय कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखना बहुत जरूरी है। जैसे कि आपका निवेश रुकना नहीं चाहिए। आपकों निरंतर निवेश करना है। दूसरी बात अगर आपका इरादा एक से अधिक एसआईपी में निवेश का है तो एक ही फंड हाउस की स्कीमों में निवेश न करें। बल्कि अलग-अलग फंड हाउसों की स्कीमों में निवेश करें। इक्विटी म्यूचुअल फंड में आया हुआ पैसा शेयर बाजार में निवेश किया जाता है। इसी पर किसी स्कीम का रिटर्न आधारित होता है।
More From GoodReturns

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 6 अप्रैल को सोने की कीमतों में फिर आई जबरदस्त गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

Silver Price Today: 6 अप्रैल को चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

22k Gold Rate Today: तनिष्क, मालाबार, कल्याण ज्वैलर्स या जॉयलुक्कास...कहां मिल रहा सबसे सस्ता सोना?

आज का Financial Raashifal: 03 अप्रैल, 2026 - आज के छिपे अवसरों और जोखिम संकेतों का पता लगाएं



Click it and Unblock the Notifications