नई दिल्ली, अप्रैल 8। जब हाई यील्ड के लिए सही बॉन्ड चुनने की बात आती है तो बॉन्ड में निवेश करना ट्रिकी हो जाता है। म्यूचुअल फंड निवेशकों की इस समस्या को हल करने के लिए म्यूचुअल फंड हाउस फ्लोटर प्लान पेश करते हैं। ऐसे प्लान में फंड हाउस फ्लोटिंग ब्याज दरों को ध्यान में रखते हुए बॉन्ड में निवेश करते हैं। उच्च ब्याज दर के मामले में, म्यूचुअल फंड फ्लोटर प्लान रिटर्न कम हो जाएगा जबकि ब्याज दरें कम होने की स्थिति में फ्लोटर प्लान रिटर्न बढ़ जाएगा। आगे जानिए किस स्कीम ने 7 लाख रु से अधिक का फंड तैयार कराया है।
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लोटिंग इंटरेस्ट फंड
आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लोटिंग इंटरेस्ट फंड - डायरेक्ट प्लान एक ऐसा म्यूचुअल फंड फ्लोटर प्लान है जो मुख्य रूप से बॉन्ड में निवेश करता है। यह उन लोगों के लिए बढ़िया विकल्पों में से एक है, जो अपने पोर्टफोलियो के जरिए एक निश्चित आय विकल्प की तलाश में हैं। ब्याज दरों के बदलने पर भी यह योजना कम अस्थिर रही है।
7 लाख रु से अधिक का फंड
अगर किसी निवेशक ने 5 साल पहले इस स्कीम में हर महीने 10,000 रुपये एसआईपी मोड में लगाना शुरू किया होता तो आज यह बढ़कर 7.17 लाख रुपये हो जाता। आगे जानते हैं फंड का रिटर्न।
कितना दिया रिटर्न
पिछले एक साल में, इस फंड ने एक एसआईपी निवेशक को लगभग 1.90 फीसदी एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है, जबकि एक साल में इसका वार्षिक रिटर्न 3.55 प्रतिशत है। पिछले 2 वर्षों में, एसआईपी मोड में इस योजना का एब्सॉल्यूट रिटर्न 5.33 प्रतिशत है, जबकि इस अवधि में वार्षिक रिटर्न 5.08 प्रतिशत है। पिछले 3 वर्षों में, इस योजना का एब्सॉल्यूट रिटर्न 9.92 प्रतिशत है जबकि इस एसआईपी योजना द्वारा दिया गया वार्षिक रिटर्न 6.24 प्रतिशत है। पिछले 5 वर्षों में, इस एसआईपी योजना ने लगभग 19.60 प्रतिशत एब्सॉल्यूट रिटर्न दिया है, जबकि इसी अवधि में इस योजना द्वारा दिया गया वार्षिक रिटर्न 7 प्रतिशत है।
7.17 लाख रु
अगर किसी निवेशक ने इस फ्लोटर प्लान में एक साल पहले 10,000 रुपये मासिक एसआईपी शुरू किया होता तो आज यह बढ़ कर 1.22 लाख रुपये हो जाता। अगर वही निवेश 3 साल पहले शुरू किया गया होता, तो उस स्थिति में 10,000 रुपये का मासिक एसआईपी बढ़ कर 3.96 लाख रुपये हो जाता। इसी तरह अगर किसी निवेशक ने पिछले 5 साल से इस म्यूचुअल फंड फ्लोटर प्लान में हर महीने 10,000 रुपये का निवेश किया होता, तो उसका 10,000 रुपये का मासिक निवेश आज बढ़ कर 7.17 लाख रुपये हो जाता।
और भी हैं फंड
इसके अलावा आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल फ्लोटिंग इंटरेस्ट फंड - डायरेक्ट प्लान, आदित्य बिड़ला सन लाइफ फ्लोटिंग रेट फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ, कोटक फ्लोटिंग रेट फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ और एचडीएफसी फ्लोटिंग रेट डेट फंड - डायरेक्ट प्लान - ग्रोथ कुछ अन्य फ्लोटर फंड हैं। फ्लोटर फंड अपनी एसेट का कम से कम 65 प्रतिशत कंपनियों या सरकार द्वारा जारी फ्लोटिंग-रेट सिक्योरिटीज में निवेश करते हैं, या फिक्स्ड-रेट सिक्योरिटीज को फ्लोटिंग में बदलने के लिए डेरिवेटिव का उपयोग करते हैं।
More From GoodReturns

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

एमपी-यूपी सहयोग सम्मेलन: साझा विरासत के साथ आगे बढ़ रहे मध्यप्रदेश-उत्तर प्रदेश, निवेश और विकास पर बनी सहमति

LPG Cylinder Price Hike: युद्ध के बीच बड़ा झटका! आज से एलपीजी सिलेंडर के दाम ₹218 तक बढ़े

Bank holiday Today: महावीर जयंती पर आज बैंक खुला रहेगा या बंद? जाने से पहले चेक करें RBI हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 02 अप्रैल, 2026 - सूक्ष्म बाज़ार संकेतों से व्यावहारिक अवसर खोजें।

आज का Financial Raashifal: 01 अप्रैल, 2026 - व्यावहारिक कदमों से बाज़ार के संकेतों को समझें

Bank holidays in April: आज बैंक बंद या खुला? अप्रैल में इतने दिन नहीं होगा बैंक का काम, चेक करें हॉलिडे लिस्ट

आज का Financial Raashifal: 31 मार्च, 2026 - स्मार्ट जोखिम प्रबंधन से समय पर अवसरों का लाभ उठाएं



Click it and Unblock the Notifications